Saturday, 3 February 2018

PM मोदी की किताब 'एग्‍जाम वॉरियर्स' लॉन्‍च, तनावमुक्‍त परीक्षा का देती है मंत्र


READ MORE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छात्रों के लिए लिखी गई किताब ‘एग्‍जाम वॉरियर्स (Exam Warriors) रिलीज हो गई है. इसे विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज और मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शनिवार को जारी किया. प्रधानमंत्री मोदी की यह कुल मिलाकर पांचवी और परीक्षा से जुड़ा तनाव मिटाने के लिए छात्रों के लिए पहली किताब है. 208 पन्‍नों की किताब ‘एग्‍जाम वॉरियर्स’ में सिर्फ उपदेश नहीं हैं, बल्कि संवाद की तरह लिखी गई है. उसके अलावा उसमें कई तरह के अभ्यास और उनके लिए भी जगह छोड़ी गई है, जो स्कूली बच्चों के लिए न सिर्फ दिलचस्प होगी बल्कि उन्हें एन्गेज भी करेगी.इस किताब में छात्रों से परीक्षाओं का सामना उत्‍साह और जोश से करने का आह्वान किया गया है. इस किताब में न सिर्फ सरल और व्यावहारिक सुझाव दिये गये हैं, बल्कि प्रधानमंत्री ने खुद अपने अनुभवों के जरिये भी बच्चों को समझाने की कोशिश की है कि परीक्षा की घड़ी से कैसे निपटा जाए. न सिर्फ स्कूली परीक्षा बल्कि ये किताब तो ज़िंदगी के इम्तिहान के लिए भी उपयोगी साबित होगी.


पीएम मोदी अपने कार्यक्रम ‘मन की बात’ में लगातार यह कहते रहे हैं कि परीक्षाओं को उत्‍सव के रूप में देखा जाए और तनाव न लिया जाए. मोदी के तमाम दूसरे कामों की तरह इसमें डिजिटल का जादू शामिल है. बच्चे हों या उनके माता पिता या फिर शिक्षक इससे हर कोई फोन के ज़रिए अपने मन की बात भी प्रधानमंत्री से साझा कर सकता है. इसमें किसी अच्छी वर्कबुक की तरह बच्चे रंग भर सकते हैं और मोबाइल से क्यूआर कोड को स्कैन करके अपने चित्र को प्रधानमंत्री को भेज सकते हैं.




‘एक्जाम वॉरियर्स’ शीर्षक से यह किताब भारत में पेंग्विन और ब्लू क्राफ्ट फाउन्डेशन ने छापी है. फिलहाल यह किताब अंग्रेज़ी में है लेकिन जल्द ही इस किताब के कई भाषाओं में आने की संभावना है.


इस किताब के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी 16 फरवरी को बच्‍चों के साथ टाऊनहॉल मीटिंग भी करेंगे. इसमें वह शिक्षा के लिए तनावमुक्त और समग्र सोच अपनाने की अहमियत बताएंगे. इस मीटिंग को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम या इंदिरा गांधी एरेना में रखा जाएगा, जहां सैकड़ों छात्रों से वे बात कर पाएंगे. प्रधानमंत्री सोशल मीडिया और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए दुनिया भर के छात्रों के सवालों का जवाब भी देंगे.


ये भी पढ़ें
Exam Warriors: परीक्षा की घड़ी में मोदी के मंत्र
Exam Warriors में परिजनों को पीएम मोदी का संदेश- उम्मीद न रखें, स्वीकारें
एग्ज़ाम वॉरियर्स में PM मोदी का टीचर्स को खुला ख़त!


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/manoranjan/sanjay-dutt-and-madhuri-dixit-love-story-415386.html

No comments:

Post a Comment