Monday, 30 April 2018

'मैन आॅफ स्टील 2' में फिर 'सुपरमैन' बनना चाहते हैं हेनरी केविल


READ MORE

एक तरफ सुपरमैन ​के किरदार वाली फिल्में फ्लॉप हो रही हैं तो दूसरी तरफ मैन आॅफ स्टील में सुपरमैन का किरदार निभाने वाले हेनरी केविल का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही वह अपनी पहली सुपरमैन फिल्म के डायरेक्ट सीक्वेल में दिखेंगे. हेनरी ने इसके अलावा बैटमैन वर्सेज सुपरमैन: डॉन आॅफ जस्टिस एंड जस्टिस लीग में सुपरमैन का किरदार निभाया है.केविल ने कहा, ‘मेरी इच्छा है कि मैन आॅफ स्टील का सीक्वेल बने क्योंकि, सुपरमैन के बारे में ऐसा बहुत कुछ है, जो बताया जाना है.’ 34 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि वो स्टूडियो एक्सक्यूटिव्स से मैन आॅफ स्टील 2 के लिए बात कर रहे हैं. ये 2013 में आई फिल्म मैन आॅफ स्टील का डायरेक्ट फॉलो-अप होगा. केविल ने कहा कि वो लीड कैरेक्टर को और ज्यादा एक्सप्लोर करना चाहते हैं.


हेनरी ने बताया , ‘मैं इस फिल्म को लेकर प्रोड्यूसर्स से बात कर रहा हूं. अगर सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही इस पर काम शुरू हो जाएगा. मेरी बहुत इच्छा है कि मैन आॅफ स्टील 2 बने. ये मैन आॅफ स्टील का डायरेक्ट सीक्वेल होगा और सुपरमैन की कहानी से जुड़ा इसमें बहुत कुछ होगा, जो मैं बताना चाहता हूं. सुपरमैन कैरेक्टर का अलग ही स्टाइल है. मैं इस अवसर का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं.’

पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी एवेंजर्स : इन्फिनिटी वॉर


READ MORE

खूब सारे सुपरहीरो लेकर पर्दे पर आई एवेंजर्स बॉक्स ऑफिस पर धमाल कर रही है. फिल्म ने पहले दिन ही दिखा दिया था कि दुनिया को बचाने वाले इन सुपर हीरोज पर पैसों की बरसात होने वाली है. फिल्म ने पहले दिन 31.30 करोड़ रुपए की कमाई की थी.भारत में दो हजार स्क्रीन्स पर रिलीज हुई इस फिल्म ने दूसरे दिन यानी शनिवार (28 अप्रैल) को 30.50 करोड़ रुपए कमाए. दो दिन की कमाई को अगर जोड़ लिया जाए तो आंकड़ा 61.80 करोड़ रुपए बैठता है. रविवार की कमाई सामने आने के बाद ये फिल्म 100 करोड़ क्लब में भी शामिल हो सकती है.


फिल्म की कमाई का अंदाजा इसकी रिलीज से पहले ही लगाया जा रहा था. क्योंकि टिकट की एडवांस बुकिंग तेजी से चल रही थी. साथ ही ये सुपर हीरोज यहां इतने पॉपुलर हैं कि फर्स्ट डे फर्स्ट शो में भी अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली थी. इस तरह की भीड़ पहले बाहुबली-2 की रिलीज के वक्त देखने को मिली थी.


पहले दिन 30.50 करोड़ रुपए की शानदार कमाई के साथ एवेंजर्स ने पद्मावत और बागी 2 को पीछे छोड़ दिया था. केवल दो दिनों में 60 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार करने वाली इस फिल्म की कलेक्शन में अभी और इजाफे की उम्मीद जताई जा रही है.





Infinity Wars: दर्जन भर सुपरहीरोज़ वाली इस फ़िल्म की सुपर लिस्ट-

अब Avengers को बचाने की पूरी ज़िम्मेदारी Captain Marvel पर, लेकिन वो है कौन ?


READ MORE

फिल्म Avengers Infinity war में जिस तरह दर्जनभर हीरोज़ को खत्म कर दिया गया है उससे फैन्स का दिल तो टूटा है लेकिन इस फिल्म के अंदर ही इन सुपरहीरोज़ की वापसी का रास्ता भी साफ हो गया है. फिल्म में जब सभी सुपरहीरोज़ धीरे धीरे हवा में विलीन हो रहे होते हैं उसी समय एजेंट निक फ्यूरी एक संदेश भेजते हैं.आधे से ज्यादा लोग ये समझ नहीं पाते की निक फ्यूरी ने यह संदेश किसे भेजा लेकिन यही आखिरी सीन और संदेश Avengers की आने वाली कहानी तय करता है. दरअसल निक फ्यूरी का वो संदेश एजेंट कैरोल डेनवर के लिए था. कैरोल, जिन्हें कैप्टन मार्वल के नाम से भी जाना जाता है और वो मार्वल यूनिवर्स की सबसे ताकतवर सुपरहीरो हैं.


इस फिल्म के साथ ही मार्वल यूनिवर्स में कैप्टन मार्वल की एंट्री हो रही है जो अपनी पहली फिल्म ‘कैप्टन मार्वल’ के साथ 2019 में पर्दे पर दिखाई देगी. कैप्टन मार्वल की इस फिल्म के साथ ही अवेंजर्स इनफिनिटी वॉर में मारे गए सभी हीरोज़ की वापसी का रास्ता तय होगा.


क्या है खास?कैप्टन मार्वल की खासियत है कि वो अकेली ऐसी सुपरहीरो है जो आधी इंसान है और आधी एलियन. इसे आप सुपरमैन और वंडर वूमन का मिक्स समझ सकते हैं. 60 के दशक में क्री ग्रह से आए एक सुपरहीरो कैप्टन मार-वैल के साथ सहयोगी की तरह लड़ने वाली कैरोल को उनकी शक्तिया मिलती हैं जब एक हादसे में कैप्टन मार-वैल और उनका डीएनए मिल जाता है.


Captain Marvel


कैप्टन मार्वल को सुपरहीरोज़ में सबसे ताकतवर माना जाता है

कैप्टन मार्वल के पास उड़ने से लेकर, कॉस्मिक तरंगे छोड़ने, सम्मोहन, आँखो से किरणे निकाल सकने जैसी अदभुत क्षमताएं हैं और वो हल्क के वार को अपने एक हाथ से रोक सकती है.


कैप्टन मार्वल अभी तक किसी भी अवेंजर्स फिल्म का हिस्सा नहीं रही है लेकिन अब थानोस जैसे सुपरविलेन के सामने एक मेगा सुपरहीरो को उतारना मार्वल की मजबूरी हो गई थी. कैप्टन मार्वल इनफिनिटी स्टोन को हासिल भी कर सकती है क्योंकि परग्रही शक्तियों की मालकिन होने के चलते वो थॉर की तरह अलग अलग ग्रहों पर जा सकती है और हर ग्रह पर उसकी शक्तियां एक समान रहेंगी.


इस सुपरहीरो की एंट्री के साथ ही मार्वल का अवेंजर्स यूनिवर्स पूरा हो जाएगा और अब थानोस से इनफिनिटी स्टोन वापस लाने और सभी सुपरहीरोज़ को लौटा लाने का ज़िम्मा कैप्टन मार्वल का होगा.


जानिए – कब और कैसे मरते हैं सारे सुपरहीरो

'कयामत से कयामत तक' से लेकर 'सीक्रेट सुपरस्टार' तक बॉलीवुड में आमिर के 30 साल


READ MORE

अपनी पहली फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ के साथ बॉलीवुड में एंट्री करने वाले सुपरस्टार आमिर खान ने  फिल्म इंडस्ट्री में सफलतापूर्वक तीन दशक पूरे कर लिए हैं. इस रोमांटिक ड्रामा फ़िल्म की सफलता ने पूरे देश को आमिर खान का दीवाना बना दिया था. आमिर प्रशंसकों के बीच आज भी उतने ही पॉपुलर हैं.अपने इंडस्ट्री मे 30 साल पूरे होने की ख़ुशी में, आमिर ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर ‘क़यामत से क़यामत तक’ फिल्म का फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘ विश्वास ही नहीं होता कि 30 साल हो गए. ऐसा लगता है अभी कल की ही बात है. ‘


बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान 1980 और 1990 के दशक में जो जीता वही सिकंदर (1992), दिल है कि मानता नहीं (1991), रंगीला (1995), और हम है राही प्यार के (1993) जैसी कई सफ़ल फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं. इसके अलावा 1990 में आई फ़िल्म दिल के साथ अभिनेता हर किसी के दिल में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे और यह 1990 कि सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी.


एक दशक की फिल्मों के बाद, आमिर खान ने बैनर नाम या आमिर खान प्रोडक्शंस (एकेपी) के तहत प्रोडक्शन शुरू किया, जिसका सफर 2001 की स्मैश हिट लगान के साथ शुरू हुआ था. निर्माता के रूप में 17 साल की अवधि में, आमिर खान ने कई हिट फ़िल्मों के साथ दर्शकों का मनोरंजन किया है.आमिर खान प्रोडक्शंस ने एक भी फ्लॉप फिल्म नहीं दी है और यह एक ऐसी उपलब्धि है जिसे अभी तक कोई भी अन्य प्रोडक्शन हाउस हासिल नहीं कर पाया है. एकेपी ने धोबी घाट और पिपली लाइव जैसी समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्मों के साथ-साथ जाने तू या जाने ना, दिल्ली बेली, तालाश, तारे ज़मीन पर, ब्लॉकबस्टर दंगल और हाल ही में आई सीक्रेट सुपरस्टार जैसी कमर्शियल हिट का निर्माण किया है.


ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर दंगल की रिकार्ड तोड़ कमाई ने बॉलीवुड में एक बेंचमार्क स्थापित कर दिया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में अभी भी अपनी पकड़ बनाये हुए फ़िल्म सीक्रेट सुपरस्टार की सफ़लता ने आमिर के करियर में एक और उपलब्धि जोड़ी है.


आमिर खान हर बार अपने सर्वश्रेष्ठ अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन करते रहे हैं. फ़िल्म दंगल में महावीर सिंह फोगट से ले कर सीक्रेट सुपरस्टार के शक्ति कुमार तक, आमिर समय-समय पर अपने दर्शकों को आश्चर्यचकित करते आए हैं.


Manna Dey Special : दुनिया मन्ना डे के गानों की फैन थी और वो खुद राजेश खन्ना के


READ MORE

लीजेंड्री प्लेबैक सिंगर मन्ना डे का आज जन्मदिन है. 1 मई 1919 को पैदा हुए मन्ना डे का असली नाम प्रबोध चंद्र डे था. वो एक ऐसे गायक थे जिन्होंने हिंदी के अलावा कई क्षेत्रीय भाषाओं में भी हिट गाने दिए. बंगाली ​फिल्मों में गाए उनके गीत काफी पसंद किए गए. पॉपुलर संगीत के फैन्स सिर्फ किशोर-रफी-मुकेश की बातें करते हैं लेकिन मोहम्मद रफी खुद मानते थे कि वो मन्ना डे के फैन रहे.साल 1942 में फिल्म तमन्ना से हिंदी फिल्मों में अपनी शुरुआत करने वाले मन्ना डे को एस डी बर्मन के कंपोज किए गाने ‘ऊपर गगन विशाल’ से असली लोकप्रियता मिली और इसके बाद साल 2013 तक उनका सफर जारी रहा. इस बीच उन्होंने 4,000 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए जिनमें से किसी भी गीत को कम आंकना मुश्किल है. लेकिन यहां हम आपके लिए मन्ना डे के वो गीत लाए हैं जिन्हें सुनकर आप समझ पाएंगे वो क्यों कालजयी हैं और रहेंगे


साल 1971 में पद्म श्री, साल 2005 में पद्म भूषण और साल 2007 में दादा फाल्के पुरस्कार से सम्मानित मन्ना डे के इस गीत को 1955 की फिल्म सीमा में लिया गया था. बलराज साहनी पर फिल्माए इस गीत के बोल लिखे थे शैलेंद्र ने और इसके गीतकार रहे शंकर जयकिशन.


फिल्म श्री 420 का ये गाना मन्ना डे और लता मंगेशकर ने गाया था जिसे न​रगिस और राज कपूर पर फिल्माया गया था. बॉलीवुड के इस लैंडमार्क गीत को हर अवॉर्ड फंक्शन में याद किया जाता है. जानकार बताते हैं कि राजकपूर आमतौर पर मुकेश की आवाज़ को अपनी फिल्मों में लिया करते थे लेकिन इस गीत में मन्ना डे की आवाज़ उनके उपर खूब फबी.


फिल्म चोरी चोरी का ये गीत राज कपूर और नरगिस पर फिल्माया गया था. 1956 में आई इस फ़िल्म का संगीत शंकर जयकिशन की जोड़ी ने दिया था और इस फिल्म के गीतों के लिए उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था. इस फिल्म का एक और लोकप्रिय गीत ‘आजा सनम, मधुर चांदनी में हम’ भी लता मंगेशकर और मन्ना डे ने ही गाया था.


फिल्म वक्त के इस गाने के बारे में कहा जाता है कि ये आज तक का सबसे बेहतरीन लिप सिंक है. फिल्म में एक बार भी ऐसा नहीं लगता कि बलराज साहनी इस गीत को नहीं गा रहे हैं. इस गाने को कंपोज़ अफगानी गीतकार अब्दुल गफूर ब्रेशना ने किया था बल्कि फिल्म के अन्य गाने गीतकार रवि ने बनाए थे.


मन्ना डे राजेश खन्ना के फैन थे. उन्होंने कहा था, ‘राजेश खन्ना जिस तरह म्यूजिक को पिक्चराइज करते हैं वो मुझे बहुत पसंद है. गाने की सफलता इस पर निर्भर करती है कि एक एक्टर उसे किस तरह पिक्चराइज करता है. गानों को पिक्चराइज करने में राजेश खन्ना नंबर वन है. मैं हमेशा उनका एहसानमंद रहूंगा.’ आनंद का ये गीत राजेश खन्ना पर फिल्माया गया था. गाना जितना खूबसूरत था इसकी पिक्चराइजेशन भी उतनी ही अच्छी थी.


उपकार के इस गीत को प्राण पर फिल्माया गया था. मन्ना डे की आवाज में प्राण के किरदार का दर्द साफ झलकता है. इस गीत के बारे में मशहूर है कि इंदीवर ने जब इस गीत को लिखा और इस गाने मेें सुर किसके लिए जाएं, इस बारे में पूछा तो फिल्म के हीरो मनोज कुमार ने मन्ना डे के नाम की ज़िद पकड़ ली.


हिंदी फिल्मों में कई खूबसूरत गानों को आवाज देने वाले मशहूर गायक मोहम्म्द रफी ने कभी कहा था कि लोग मेरे गाने सुनते हैं और मैं मन्ना डे को सुनता हूं.फिल्म पड़ोसन के इस गाने को मन्ना​ डे ने किशोर कुमार और महमूद के साथ गाया था और आर डी बर्मन का बनाया यह गाना बॉलीवुड के संगीत इतिहास का अमर गाना है.


मेरा नाम जोकर के इस गाने की कहानी बेहद दिलचस्प है. इस फिल्म में राज कपूर पर फिल्माए सभी गाने मुकेश ने गाए हैं लेकिन सिर्फ यही एक गाना मन्ना डे ने गाया है. इस गाने के मूड के चलते शंकर जयकिशन ने इस गीत के लिए मन्ना डे के नाम की सिफारिश की और फिल्म में मुकेश के पाँच गाने होने के बाद भी मन्ना डे के इस गीत को फिल्मफेयर का बेस्ट प्लेबैक सिंगर पुरस्कार मिला.


तीसरी कसम फिल्म के गीत राज कपूर के दिल के बेहद करीब थे और लोक संगीत पर आधारित चलत मुसाफिर भी उनके पसंदीदा गानों में से एक है. 1966 में रिलीज़ हुई इस फिल्म का संगीत शंकर जयकिशन ने दिया है और इस गाने के फिल्मी बोल शैलेंद्र ने लिखे हैं


ये भी पढ़े – आमिर ने पूरे किए बॉलीवुड में 30 साल

परफेक्ट पति हैं विराट कोहली, ये तस्वीर है सबूत


READ MORE

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली कपल गोल्स देने के मामले टॉप पर हैं. वैलेंटाइन डे हो या वुमेंस डे विराट किसी भी मौके पर नंबर बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ते. अब बीवी का बर्थडे हो को भला विराट कैसे पीछे रहते. आज यानी 1 मई को अनुष्का शर्मा के बर्थडे पर विराट ने ये तस्वीर शेयर कर उन्हें विश किया.ये तस्वीर शेयर करते हुए विराट ने लिखा, हैप्पी बर्थडे माई लव. लव यू. विराट के इस पोस्ट पर उनके फैन्स के प्यार की बारिश हो रही है. सोशल मीडिया यूजर्स विराट के मैसेज की तारीफ कर अनुष्का को बर्थडे विश कर रहे हैं.


दिसंबर 2017 में शादी के पवित्र बंधन में बंधे विराट और अनुष्का लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे. लेकिन दोनों ने कभी अपने रिश्ते को लेकर कुछ खास डिटेल शेयर नहीं की. हालांकि दोनों ही अक्सर साथ नजर आते थे. दोनों की शादी भी काफी गुपचुप तरीके से हुई थी. इटली में हुई इस शादी में फिल्म इंडस्ट्री से कोई खास मेहमान मौजूद नहीं था. परिवार और करीबी दोस्तों के बीच हुई इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की गई थीं.


फिलहाल विराट कोहली आईपीएल में बिजी हैं वहीं अनुष्का शर्मा अपनी आने वाली फिल्म सुई-धागा की शूटिंग में बिजी हैं.



Happy B’day my love. The most positive and honest person I know. Love you ♥️



A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on Apr 30, 2018 at 9:07pm PDT




My one and only! ♥️😇♥️



A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on Feb 20, 2018 at 12:14am PST




Today we have promised each other to be bound in love for ever. We are truly blessed to share the news with you.This beautiful day will be made more special with the love and support of our family of fans well wishers. Thank you for being such an important part of our journey.



A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on Dec 11, 2017 at 7:32am PST




यह भी पढ़ें:


बचपन में अनुष्का को थी ये अजीब आदत, मम्मी को पता चला तो रह गई थीं हैरान

खुल गया प्रियंका चोपड़ा के 'मंगलसूत्र' का राज


READ MORE

‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी. यूं तो इस तस्वीर में ऐसा कुछ खास नहीं था. लेकिन प्रियंका के हाथ के ब्रेसलेट की वजह से ये तस्वीर वायरल हो गई. दरअसल प्रियंका के इस ब्रेसलेट का डिजाइन थोड़-बहुत मंगलसूत्र की चेन के डिजाइन से मिलता जुलता है. बस इसी वजह से प्रियंका की शादी की खबरों की अटकलें लगाई जाने लगी थीं.अपने ब्रेसलेट की वजह से हुई कनफ्यूजन पर मस्ती करते हुए प्रियंका ने एक तस्वीर शेयर की और बताया कि शादी की खबरें झूठी हैं. तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, हा हा हा…यह इविल आई का ब्रेसलेट है. आप शांत हो जाएं. मैं जब शादी करूंगी तो बता दूंगी यह कोई सीक्रेट नहीं रहेगा.


वैसे बॉलीवुड में इस वक्त वेडिंग सीजन के ऐसे बादल मंडरा रहे हैं कि हर तरफ शादियां ही नजर आ रही हैं. एक तरफ सोनम कपूर और आनंद आहुजा की शादी की खबरें हैं. दूसरी तरफ रिपोर्ट्स हैं कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी इस साल शादी करने वाले हैं. इतनी सारी शादियों की खबरों के बीच प्रियंका के ब्रेसलेट ने हलचल मचा दी. लेकिन निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि प्रियंका ने साफ कर दिया है कि वह जब भी शादी करेंगी उसे सीक्रेट नहीं रखेंगी.




My one constant…travel. Different places…different people…different worlds. This time I’m in #AwesomeAssam in India 🇮🇳. Follow my stories and tell me…what’s your favorite city or country in the world? 🌎 ✈️…🎉👌🏽💋💥



A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on Apr 28, 2018 at 5:17am PDT




यह भी पढ़ें:


बचपन में अनुष्का को थी ये अजीब आदत, मम्मी को पता चला तो रह गई थीं हैरान

UP Board Result: ये हैं सिद्धार्थ नगर की अलमास ख़ान, टॉप 10 में इकलौती मुस्लिम


READ MORE

कहते हैं कि अगर हिम्मत और जज्बा हो तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. उत्तर प्रदेश के जनपद सिद्धार्थ नगर के अकरहरा गांव की साधारण परिवार में पली-बढ़ी अलमास खान ने कुछ ऐसा कर दिखाया है. उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2018 में दसवीं में अलमास ने लखनऊ में पहली रैंक हासिल की है. साथ ही, उत्तर प्रदेश के टॉप 10 की सूची में एकलौती मुस्लिम छात्रा हैं.16 वर्षीय अलमास उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पब्लिक कालेज की छात्रा हैं और उन्होंने 600 में से 562 अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में छठे स्थान पर हैं. अलमास ने 93.67 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं. उनके साथ छठे स्थान पर देव, उत्कर्ष यादव, सोमिया सिंह और रेशू यादव हैं.


अलमास के पिता जफर आलम खां खुद भी अध्यापक हैं और जनपद बलरामपुर के उतरौला स्थित मोहम्मद यूसुफ उस्मानी इंटर कॉलेज में उर्दू के अध्यापक हैं जबकि अलमास अपनी मां के साथ उच्च शिक्षा के लिए लखनऊ में रहती हैं. अलमास ने अपनी इस सफलता का सेहरा अपने माता-पिता के सिर बांधा है।


न्यूज 18 से फोन पर बात करते हुए अलमास कहती हैं, एक तरफ मेरे पिता ने मुझे अच्छी शिक्षा के लिए तैयार किया तो वहीं मेरी मां ने शिक्षा के लिए बहुत कुर्बानी दी है. मैं अपने माता-पिता के योगदान को कभी नहीं भूल सकती हूं.अलमास इस सफलता के बाद इंजीनियर बनना चाहती हैं, लेकिन उनके पिता की इच्छा है कि वह सिविल सर्विसेस में जाएं या फिर पीएचडी करें. अलमास ने कहा कि मैंने अपनी मेहनत से यह सफलता हासिल की है, साथ ही मेरे अध्यापकों ने भी मेरा बहुत सहयोग किया. मुझे उम्मीद है कि मैं भविष्य में भी अपने माता- पिता और विद्यालय का नाम रोशन करुंगी और अपने माता-पिता का गौरव बढ़ाऊंगी.


अलमास के पिता जफर आलम खान ने कहा कि आज मेरी बेटी की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि अगर आप कोई लक्ष्य लेकर चलते हैं, तो उसे हासिल करना नामुमकिन नहीं है. साथ ही, हम आज जितना खुश हैं, भविष्य में इससे ज्यादा उम्मीदें हैं, क्योंकि अभी तो यह सिलसिला प्रारंभ हुआ है. पिता ने साथ ही कहा कि आज जहां पूरे क्षेत्र में शिक्षा का अभाव है वहां जनपद का नाम रोशन करके अलमास ने छात्रों के लिए मिसाल कायम किया है. हम यह भी उम्मीद करते हैं कि अब हमारा क्षेत्र भी शैक्षिक मामलों में आगे बढ़ेगा.


लखनऊ पब्लिक कॉलेज की प्रधानाध्यापक किरन मिश्रा ने न्यूज़ 18 से बात करते हुए कहा कि सबसे पहले हम अलमास खान और उसके माता-पिता को बधाई देते हैं, क्योंकि उनके संस्कार ने ही उसे प्रतिभाशाली बनाया और उसने हमारे कॉलेज का नाम रोशन किया है, हम सभी इससे बहुत खुश हैं. अलमास हमारी बहुत मेहनत करने वाली बुद्धिमान और प्रतिभाशाली छात्रा है, हम भविष्य में भी उसकी उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं.

कर्नाटक चुनाव: PM मोदी की 5 दिन में 15 रैलियां, BJP का दावा- जल्द ही 'कांग्रेस मुक्त' बनेगा भारत


READ MORE

कर्नाटक में 11 दिन बाद चुनाव होने हैं. राज्य में चुनाव प्रचार को लेकर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दोनों ने पूरी ताकत झोंक रखी है. लेकिन, असली मुकाबला मंगलवार से शुरू होगा. कर्नाटक के रण में आज से प्रधानमंत्री मोदी चुनावी शंखनाद करेंगे. राज्य में पीएम मोदी 5 दिनों में 15 रैलियां करने वाले हैं.राज्य में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद पहली बार आ रहे मोदी अपने आक्रामक प्रचार अभियान की शुरुआत चामराजनगर जिले से करेंगे. इसके बाद उड़प्पी और बेलागवी में दो और रैलियां होनी है. इन तीनों जिलों में 22 विधानसभा सीटें हैं. चामराजनगर में पीएम मोदी मोदी की रैली सुबह 11 बजे शुरू होगी. दूसरी रैली उड़प्पी में दोपहर 3 बजे और बेलागवी में आज की आखिरी रैली शाम 6 बजे होनी है.


इसके बाद मोदी 2 और 3 मई को कालाबुर्गी, बेल्लारी और बेंगलुरु में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे, जिनमें 47 विधानसभा सीटें हैं. तीसरे चरण के प्रचार में पीएम मोदी तुमकुर, शिवमोगा और गाडग में 49 विधानसभा सीटों पर प्रचार करेंगे.


कर्नाटक चुनाव और पीएम मोदी के अभियान से जुड़ी खबरों, अपडेट्स के लिए बने रहें हमारे साथ…

इतना डराने क्यों लगा है जीवन देने वाला 'पानी'


READ MORE

राजधानी दिल्ली के वजीरपुर इलाके में 17 मार्च को लाल बहादुर नाम के 60 वर्षीय एक बुजुर्ग की टैंकर से पानी भरने को लेकर हुए झगड़े में पड़ोसियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी.इसी साल फरवरी में भरतपुर (राजस्थान), रूपवास थाना क्षेत्र में आने वाले गांव खानसूरजापुर के एक हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर हुए झगड़े में सुनीता नामक महिला की मौत हो गई.


इसी अप्रैल के अंतिम सप्ताह में मध्य प्रदेश के डबरा स्थित कैरुआ गांव में पानी विवाद को लेकर ब्रजेन्द्र नामक एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई.पानी की किल्लत ऐसी कि जान की कीमत भी कम पड़ रही है.


ये वाकये पानी को लेकर बढ़ती जद्दोजहद में एक-दूसरे की जान तक ले लेने के चंद उदाहरण मात्र हैं. गली-मुहल्लों में पानी को लेकर लाठी-डंडे चलना आम बात होती जा रही है. इससे समझा जा सकता है कि देश में पानी को लेकर हालात किस हद तक गंभीर हो चले हैं. Everything Need To Know Water Crisis In India, india face the problem of shortage of Drinking water, हर किसी को जल संकट के बारे में जानना चाहिए, भारत इस वक्त जल संकट से घिरा हुआ है. Paani ki kahani-water crisis situation in india, पानी की कहानी: इतना डराने क्यों लगा है जीवन देने वाला 'पानी'        पानी की उपलब्धता लगातार कम हो रही है


मेरे गांव में कुछ साल पहले तक 20 मीटर नीचे तक पानी मिल जाता था. लेकिन अब नल मुश्किल से 70-80 मीटर पर पानी देता है. जबकि मेरा गांव दो नदियों के बीच यानी दोआब में पड़ता है. गर्मियों में नल पानी छोड़ने लगता है. पानी का पाताल में जाना बदस्तूर जारी है. यह गहराते जल संकट की एक डरावनी सच्चाई है. कुछ क्षेत्रों में तो पेयजल के लिए चार-पांच किलोमीटर तक लोग पानी ढोने को मजबूर हैं.


हालात ये हैं कि आम आदमी से लेकर सरकारें तक पानी के झगड़े में उलझी हुई हैं. पानी अब चुनावी मुद्दा बन गया है. नेताओं के लिए वोट लेने का औजार बन गया है. एक तरफ पानी के लिए कई राज्यों में हाहाकार मचा हुआ है तो दूसरी ओर सूखे की चपेट वाले बुंदेलखंड में बोतलबंद पानी बेचने वाली 25 रजिस्टर्ड कंपनियां लाखों का कारोबार कर रही हैं.


पानी न सिर्फ आदमी, पशु-पक्षियों और जानवरों सबके जीने की पहली शर्त है, बल्कि आज तेल के बाद वह दुनिया का सबसे बड़ा मुद्दा भी है. धरती से पानी बूंद-बूंद कम होता जा रहा है और हम अपने जलस्रोतों को मिटाते जा रहे हैं.


 Everything Need To Know Water Crisis In India, india face the problem of shortage of Drinking water, हर किसी को जल संकट के बारे में जानना चाहिए, भारत इस वक्त जल संकट से घिरा हुआ है. Paani ki kahani-water crisis situation in india, पानी की कहानी: इतना डराने क्यों लगा है जीवन देने वाला 'पानी'         लातूर जैसा जल संकट कहीं भी हो सकता है


मनुष्य के शरीर में लगभग 60 फीसदी पानी होता है. मतलब पानी तो सबकी जरूरत है. संयुक्त राष्ट्र के एक अनुमान के अनुसार, वर्ष 2030 तक पीने के साफ पानी की मांग 40 फीसदी तक बढ़ सकती है. इसलिए हम सबको मिलकर पानी के प्रबंधन के लिए सही मैनेजमेंट करना होगा.



मार्च 2016 में महाराष्ट्र के लातूर शहर में पानी को लेकर इतना संघर्ष था कि प्रशासन ने धारा 144 लगा दी थी. सूखे की मार और उसके बाद पानी की किल्लत से जूझ रहे इस शहर में पहली बार ट्रेन से पानी की आपूर्ति करनी पड़ी थी. तब वहां के लोगों को पानी की कीमत का पता चला था. ऐसे हालात आपके क्षेत्र में भी पैदा हो सकते हैं.


जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है पानी पाताल में जा रहा है. दिल्ली से सटा साइबर सिटी गुड़गांव दुनिया भर में विख्यात है. लेकिन, इसी का एक हिस्सा है मेवात, जिस पर न सिर्फ देश के सबसे पिछड़े जिले का कलंक लगा हुआ है बल्कि यहां के लोग भयंकर जल संकट से दो-चार हो रहे हैं. यहां कुछ ऐसे इलाके हैं जहां जो पानी पशु पीते हैं वही पानी इंसान भी पीने को मजबूर हैं.


Everything Need To Know Water Crisis In India, india face the problem of shortage of Drinking water, हर किसी को जल संकट के बारे में जानना चाहिए, भारत इस वक्त जल संकट से घिरा हुआ है. Paani ki kahani-water crisis situation in india, पानी की कहानी: इतना डराने क्यों लगा है जीवन देने वाला 'पानी'         मेवात में पानी के लिए महिलाओं का संघर्ष


हरियाणा, दिल्ली, यूपी, राजस्थान, महाराष्ट्र, पंजाब, मध्य प्रदेश, बिहार आदि जल संकट से जूझ रहे हैं. पानी को लेकर उत्तर से दक्षिण, पूरब से पश्चिम तक तक लड़ाई जारी है. इस साल जल संकट और बढ़ने की आशंका है. इसीलिए सेंट्रल वॉटर कमीशन ने आने वाले दिनों में पानी की संभावित कमी से बचने के लिए फरवरी में ही राज्यों को एडवाइजरी जारी कर दी थी.


पानी के संकट से निपटें तब तो उसकी गुणवत्ता पर बात करें, लेकिन इसकी बात इसलिए जरूरी है क्योंकि ज्यादातर बीमारियां खराब पानी की देन हैं. पानी की गुणवत्ता जांचने वाली प्रयोगशालाएं 130 करोड़ लोगों पर सिर्फ 2289 हैं. यानी कोई व्यक्ति आसानी से यह पता नहीं कर सकता कि वो जो पानी पी रहा है वह कैसा है. पता तब चलता है जब वह किसी बीमारी का शिकार हो चुका होता है.


जल संसाधन मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा है कि देश के विभिन्न हिस्सों में भूजल संकट साफ पानी की बढ़ती मांग, बारिश में विविधता, बढ़ी हुई आबादी, औद्योगीकरण और शहरीकरण की वजह से है. जबकि पर्यावरणविद् हिमांशु ठक्कर कहते हैं, “हमने अपने आसपास पानी रिचार्ज करने के तंत्र बंद कर दिए और सिर्फ बड़े-बड़े बांधों पर ध्यान लगाया, इससे जल संकट और बढ़ गया. सरकारों ने पानी बचाने के काम में कभी लोगों को नहीं जोड़ा, इससे संकट और बढ़ता गया और बढ़ता रहेगा.”


 water crisis, India's water crisis, Paani ki kahani, World Water Day, Water Scarcity in India, Drinking Water Problems, UN report about water crisis in india,shortage of Drinking water, Murder over water, Fight Over Water in india, Murder over drinking water, Ministry of Water Resources, Drinking water Business in India, जल संकट, भारत का जल संकट, पानी की कहानी, विश्व जल दिवस, भारत में जल की कमी, पेयजल की समस्याएं, संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक भारत में जल संकट, पेयजल की कमी, पानी के लिए हत्या, भारत में पानी के लिए लड़ाई, जल संसाधन मंत्रालय, भारत में पीने के पानी का व्यापार        जल संकट से पैदा हुए पानी टैंकर माफिया


बेतरतीब विकास, अंधाधुंध शहरीकरण और लापरवाही से संसाधनों के हो रहे दोहन ने हमें पानी की विकट समस्या के बीच ला खड़ा किया है. हमें तो शायद पानी उपलब्ध हो भी जाए, मगर आने वाली पीढ़ियों के लिए हालात कैसे रहेंगे इसकी कल्पना भी मन में सिहरन पैदा कर देती है.