Monday, 30 April 2018

J&K के बारामूला में लश्कर आतंकियों ने 3 लड़कों की गोली मारकर हत्या की


READ MORE

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के ओल्ड टाउन इलाके में आतंकियों ने सोमवार देर शाम तीन लड़कों की गोली मारकर हत्या कर दी. इस हमले में लश्कर ए तैयबा का हाथ माना जा रहा है.इस हमले की खबर मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. पुलिस के अनुसार लड़के ओल्ड टाउन में खानपुरा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान आतंकियों ने उन पर 15 राउंड गोलियां चला दी.


पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान मोहम्मद असगर, आसिफ अहमद शेख और हसीब अहमद खान के रूप में हुई है. सभी बारामूला के कक्कड़ हमाम के रहने वाले थे. उन्होंने बताया कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक युवकों का किसी राजनीतिक दल से कोई ताल्लुक नहीं था.


बता दें कि कश्मीर पिछले कई महीनों से सुलग रहा है. वहीं पाकिस्तान समर्थित आतंकियों की तलाश में सैन्य बल लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं और उनके ठिकानों को भंडाफोड़ कर रहे हैं, लेकिन आतंकियों के हौसले पस्त नहीं हो रहे हैं.



पुलवामा में सेना ने किया हिज्बुल मुजाहिदीन के कमांडरों के ढेर
इससे पहले दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में सोमवार को आतंकियों के साथ हुई भीषण मुठभेड़ में सेना ने हिज्बुल मुजाहिदीन के दो कुख्यात कमांडरों समीर टाइगर और आकिब खान को ढेर कर दिया. हालांकि इस घटना में मेजर समेत दो सैन्यकर्मी भी घायल हुए हैं. घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है.


पोस्टर ब्वॉय था समीर टाइगर
पुलवामा के रहने वाले समीर ने 2016 में हिज्बुल मुजाहिदीन ज्वॉइन किया था और हिज्बुल के कई हमलों में शामिल हो चुका था. बुरहान वानी के मरने के बाद समीर को पोस्टर ब्वॉय के रूप में पेश किया गया. समीर ने आतंकी वसीम के जनाजे में शामिल होकर फायरिंग भी की थी. (भाषा इनपुट के साथ)


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/khel/bangladesh-cricketer-shahadat-hossains-wife-arrested-over-maid-torture-414321.html

No comments:

Post a Comment