READ MORE
जम्मू-कश्मीर निवासी दो लोगों को पटियाला हाउस कोर्ट ने दिल्ली पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. भारत की करीब 500 वेबसाइटों को हैक करने वाले इन लोगों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था. जिस वक्त इन्हें पकड़ा गया ये दोनों पंजाब में छुपे थे. पटियाला हाउस कोर्ट ने दोनों को 8 दिन के लिए पुलिस कस्टडी में भेजा है. इस दौरान पुलिस इनसे पूछताछ करेगी. साथ ही यह भी जानने की कोशिश करेगी कि इन्होंने वेबसाइट हैक करने के बाद डाटा का क्या इस्तेमाल किया है.बता दें कि पाकिस्तानी हैकरों की मदद से भारत में हैकिंग करने वाले ये दोनों कश्मीरी छात्र हैं. बताया जाता है कि दोनों ही छात्र आतंकवाद के समर्थन में भारत विरोधी और राष्ट्र विरोधी पोस्ट भी डालते रहे हैं. इनकी पहचान 28 साल के शाहिद मल्ला एवं 21 साल के आदिल हुसैन तेली के तौर पर हुई है. टीम हैकर्स थर्ड आई ने दावा किया है कि दोनों ने अब तक पांच सौ से अधिक वेबसाइट हैक की हैं.
No comments:
Post a Comment