READ MORE
ओडिशा के कटक में बलात्कार पीड़ित एक छह साल की बच्ची ने आठ दिनों तक जिंदगी के लिए संघर्ष करने के बाद दम तोड़ दिया. उसकी मौत एससीबी मेडिकल कॉलेज में हुई. अस्पताल की अधीक्षक श्यामा कानूनगो ने बताया कि पीड़िता बच्ची की मौत शाम में हुई.उन्होंने ने बताया कि वरिष्ठ डाक्टरों की सदस्यीय टीम उसका इलाज कर रही थी. वेंटीलेटर पर रखे जाने के बाद भी उसकी हालत नहीं सुधरी. अधीक्षक ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद पुलिसकर्मियों की उपस्थिति में उसका शव उसके परिवार को सौंपा दिया जाएगा.
पीड़िता 21 अप्रैल को शाम में सालेपुर थानाक्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव में एक स्कूल में गंभीर हालत में मिली थी. उसके सिर, चेहरे, गले और गुप्तांगों पर गहरे जख्म थे. उसके अगले दिन गांव के ही 25 वर्षीय एक व्यक्ति को इस घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था और उसे पॉक्सो एक्ट के तहत बलात्कार एवं हत्या के प्रयास के आरोपों में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था.
सालेपुर के पुलिस निरीक्षक डी.के. मलिक ने कहा, ‘‘चूंकि पीड़िता मर गयी है, हत्या के प्रयास आरोप को हत्या के आरोप में तब्दील कर दिया जाएगा.’’बता दें कि घटना के दिन लड़की शाम को बिस्किट खरीदने के लिए एक दुकान पर गयी थी. जब वह नहीं लौटी तब परिवार के सदस्यों ने उसे ढूंढना शुरु किया. वह गांव के स्कूल में निर्वस्त्र मिली और उसके सिर एवं मुंह से खून निकल रहा था.
ये भी पढ़ेंः
महिला ने लगाया CRPF के जवानों पर बलात्कार का आरोप, तीन बर्खास्त
10 साल की बच्ची के साथ दो युवकों ने किया दुष्कर्म, हालत नाजुक
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/Wiw9pPk6-yM/story01.htm
No comments:
Post a Comment