Monday, 30 April 2018

'कयामत से कयामत तक' से लेकर 'सीक्रेट सुपरस्टार' तक बॉलीवुड में आमिर के 30 साल


READ MORE

अपनी पहली फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ के साथ बॉलीवुड में एंट्री करने वाले सुपरस्टार आमिर खान ने  फिल्म इंडस्ट्री में सफलतापूर्वक तीन दशक पूरे कर लिए हैं. इस रोमांटिक ड्रामा फ़िल्म की सफलता ने पूरे देश को आमिर खान का दीवाना बना दिया था. आमिर प्रशंसकों के बीच आज भी उतने ही पॉपुलर हैं.अपने इंडस्ट्री मे 30 साल पूरे होने की ख़ुशी में, आमिर ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर ‘क़यामत से क़यामत तक’ फिल्म का फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘ विश्वास ही नहीं होता कि 30 साल हो गए. ऐसा लगता है अभी कल की ही बात है. ‘


बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान 1980 और 1990 के दशक में जो जीता वही सिकंदर (1992), दिल है कि मानता नहीं (1991), रंगीला (1995), और हम है राही प्यार के (1993) जैसी कई सफ़ल फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं. इसके अलावा 1990 में आई फ़िल्म दिल के साथ अभिनेता हर किसी के दिल में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे और यह 1990 कि सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी.


एक दशक की फिल्मों के बाद, आमिर खान ने बैनर नाम या आमिर खान प्रोडक्शंस (एकेपी) के तहत प्रोडक्शन शुरू किया, जिसका सफर 2001 की स्मैश हिट लगान के साथ शुरू हुआ था. निर्माता के रूप में 17 साल की अवधि में, आमिर खान ने कई हिट फ़िल्मों के साथ दर्शकों का मनोरंजन किया है.आमिर खान प्रोडक्शंस ने एक भी फ्लॉप फिल्म नहीं दी है और यह एक ऐसी उपलब्धि है जिसे अभी तक कोई भी अन्य प्रोडक्शन हाउस हासिल नहीं कर पाया है. एकेपी ने धोबी घाट और पिपली लाइव जैसी समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्मों के साथ-साथ जाने तू या जाने ना, दिल्ली बेली, तालाश, तारे ज़मीन पर, ब्लॉकबस्टर दंगल और हाल ही में आई सीक्रेट सुपरस्टार जैसी कमर्शियल हिट का निर्माण किया है.


ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर दंगल की रिकार्ड तोड़ कमाई ने बॉलीवुड में एक बेंचमार्क स्थापित कर दिया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में अभी भी अपनी पकड़ बनाये हुए फ़िल्म सीक्रेट सुपरस्टार की सफ़लता ने आमिर के करियर में एक और उपलब्धि जोड़ी है.


आमिर खान हर बार अपने सर्वश्रेष्ठ अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन करते रहे हैं. फ़िल्म दंगल में महावीर सिंह फोगट से ले कर सीक्रेट सुपरस्टार के शक्ति कुमार तक, आमिर समय-समय पर अपने दर्शकों को आश्चर्यचकित करते आए हैं.


No comments:

Post a Comment