Monday, 30 April 2018

कर्नाटक चुनाव: वोट के लिए फिर से 'हिंदुत्व' की राह पर बीजेपी!


READ MORE

कर्नाटक में 12 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र आज से प्रधानमंत्री मोदी बीजेपी के अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं. जैसे-जैसे वोटिंग की तारीख नज़दीक आ रही है, वैसे-वैसे बीजेपी फिर से ‘हिंदुत्व’ का मुद्दा उठा रही है. राज्य में बीजेपी की फायरब्रांड नेता और सांसद शोभा करंदलाजे ने सोमवार को ट्वीट किया कि कर्नाटक के हिंदुओं को अपना वोट बीजेपी को देना चाहिए. उन्होंने राज्य में सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस पर मुस्लिम सहयोगी होने का आरोप भी लगाया.बीजेपी सांसद करंदलाजे के इस ट्वीट को लेकर विवाद हो गया. जिसके बाद उन्होंने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया. शोभा करंदलाजे के मेंटर (सलाहकार) और बीजेपी के सीएम कैंडिडेट बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के निर्देशों के मुताबिक, पार्टी सिर्फ विकास के एजेंडे पर ही चुनाव लड़ेगी. लेकिन, राज्य के ज्यादातर नेता प्रदेश बीजेपी में इस मतभेद से हैरान नहीं हैं.


हिंदुत्व के बीजेपी में बड़े चेहरे उतत्र प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री अनंतनाग हेगड़े को भी राज्य में अगले 10 दिनों के अंदर बीजेपी के लिए प्रचार करने को कहा गया है. दोनों नेताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वो अपना भाषण और प्रचार अभियान ‘हिंदुत्व’ पर ही फोकस रखें. ताकि, राज्य के हिंदू वोटर्स के ध्रुवीकरण में मदद मिल सके.आदित्यनाथ योगी ने इसके पहले कर्नाटक में संप्रदायिकता का मुद्दा उठाया था. लेकिन, गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीटों पर हार मिलने के बाद से योगी फिलहाल कर्नाटक से दूर हैं. ऐसे में कांग्रेस को लगता है कि योगी अब कर्नाटक में प्रचार करने नहीं आ रहें.



राज्य में बीजेपी की फायरब्रांड नेता और सांसद शोभा करंदलाजे ने सोमवार को ट्वीट किया कि कर्नाटक के हिंदुओं को अपना वोट बीजेपी को देना चाहिए.

यहां तक कि हेगड़े, जिन्होंने संविधान पर किए गए कमेंट से हुए विवाद के बाद से चुप्पी साध रखी थी, अब वो भी अपने पुराने फॉर्म में लौटने लगे हैं. हाल ही में हेगड़े ने राज्य की सिद्धारमैया सरकार को ‘एंटी हिंदू’ करार दिया है.


शोभा करंदलाजे, योगी आदित्यनाथ और अनंतनाग हेगड़े खुले तौर पर हिंदुत्व कार्ड खेल रहे हैं. येदियुरप्पा अभी भी इस बात पर जोर दे रहे हैं कि उनकी पार्टी सिर्फ विकास के एजेंडे पर ही चुनाव लड़ेगी. येदियुरप्पा ‘हिंदुत्व’ के मुद्दे से खुद को दूर ही रख रहे हैं.



बीजेपी सांसद शोभा करंदलाजे का ट्वीट.

राज्य के मौजूदा सीएम और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया भी ‘हिंदुत्व’ के मुद्दे को लेकर बीजेपी, योगी आदित्यनाथ और अनंतनाग हेगड़े पर निशाना साध रहे हैं. कई रैलियों में सिद्धारमैया ने कहा कि वो योगी और हेगड़े जैसे ‘फेक हिंदुओं’ से कहीं बेहतर हिंदू हैं.


उधर, कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस, बीजेपी के बाद तीसरी खिलाड़ी जेडीएस ने हिंदुत्व के मुद्दे पर जाने से इनकार कर दिया. जेडीएस ने कांग्रेस और बीजेपी को सांप्रदायिक पार्टी करार दिया.


बहरहाल जो भी हो, यह तय है कि राज्य में 12 मई से पहले तक सभी पार्टियां सांप्रदायिक ध्रुवीकरण हासिल करने के सभी तरह की कोशिशें जारी रखेंगी.


ये भी पढ़ें: कर्नाटक चुनाव: क्या प्रधानमंत्री के ‘नमो मंत्र’ से BJP के आएंगे ‘अच्छे दिन’?


मिशन कर्नाटक में जुटे पीएम मोदी, आज करेंगे तीन रैलियां


Karnataka election 2018: एक नज़र में जानें चुनाव की सारी ख़ास बातें


 


No comments:

Post a Comment