Sunday, 29 April 2018

राहुल बोले- सलमान खुर्शीद की सोच भले ही मुझसे अलग, फिर भी उनकी रक्षा करूंगा


READ MORE

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद और अहम चुनावों के पहले पार्टी को मुश्किल में डालने वाले बयान देने वाले नेताओं को इशारों-इशारों में नसीहत देते हुए कहा कि जब पार्टी आरएसएस के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है, तो सबको मिलकर कोशिश करनी होगी.राहुल ने ‘जन आक्रोश’ रैली में कहा, ‘कभी-कभी हमारी पार्टी में अलग-अलग विचार होते हैं. यहां सलमान खुर्शीद जी बैठे हुए हैं. मैं यह मानने को तैयार हूं कि हमारी पार्टी में अलग-अलग विचार होंगे और मैं अलग-अलग विचारों को बढ़ाऊंगा. मैं सलमान खुर्शीद की रक्षा करूंगा, लेकिन एक बात मैं कहना चाहता हूं कि जब पार्टी लड़ाई लड़ रही है, जब पार्टी आरएसएस के खिलाफ लड़ रही है, तो हमें एकसाथ मिलकर लड़ने का प्रयास करना है.’


गौरतलब है कि पिछले दिनों खुर्शीद ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में एक कार्यक्रम में कहा था कि ‘कांग्रेस के दामन पर मुसलमानों के खून के दाग हैं.’ उनके इस बयान से कर्नाटक विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस की किरकिरी हुई और भाजपा ने उस पर जमकर निशाना साधा.वैसे, यह कोई पहली बार नहीं है कि चुनाव से पहले कांग्रेस के किसी नेता ने पार्टी को मुश्किल में डालने वाले बयान दिए हैं. पिछले साल गुजरात विधानसभा चुनाव से ऐन पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए ‘नीच’ शब्द का इस्तेमाल किया था जिस वजह से कांग्रेस के लिए किरकिरी वाली स्थिति पैदा हो गई थी.


पढ़ें- ‘अचानक 8000 फीट की ऊंचाई से नीचे आने लगा प्लेन, मैंने सोचा अब तो गया!’


जन आक्रोश रैली में राहुल की कही 10 बड़ी बातें


No comments:

Post a Comment