READ MORE
एयर इंडिया की फ्लाइट में खराबी आने से उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. बताया गया कि फ्लाइट में तकनीकी खराबी के चलते लैंडिंग करवाई गई है. यह फ्लाइट दिल्ली से श्रीनगर जा रही थी. लेकिन दिल्ली से उड़ान भरने के बाद अचानक खराबी आने से दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट को नीचे उतारा गया. एयर इंडिया की फ्लाइट 825 को 10 बजकर 58 मिनट पर लैंड कराया गया वहीं फ्लाइट में बैठे 180 यात्री भी सुरक्षित उतारे गए.बता दें कि पिछले कुछ दिनों से एयर इंडिया के विमानों में तकनीकी खराबी की सूचनाएं मिल रही हैं. हालांकि अभी तक एयर इंडिया की सक्रियता से कोई हादसा नहीं हुआ है और सभी विमानों और यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया है.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/zXCzeCF2p2Y/story01.htm
No comments:
Post a Comment