Saturday, 28 April 2018

NEWS BLOG LIVE: शशि थरूर से आगे निकले राहुल, टि्वटर पर हुए 6.77 मिलियन फॉलोअर्स


READ MORE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमशक्ल एमपी रामचंद्रन जल्द ही एक फिल्म में नज़र आएंगे. इस फिल्म में उन्होंने पीएम मोदी का किरदार निभाया है. केरल के रहने वाले एमपी रामचंद्रन की तस्वीर 2017 में इंटरनेट पर वायरल हो गई थी. इस तस्वीर में वे हूबहू मोदी जैसे दिख रहे हैं.


64 वर्षीय रामचंद्रन कन्नड़ मूवी ‘स्टेटमेंट 8/11’ में नज़र आएंगे. यह फिल्म 8 नवंबर 2016 को हुई नोटबंदी के मुद्दे पर आधारित है, जिससे देशभर के करोड़ो लोग प्रभावित हुए थे. कम बजट वाली इस फिल्म का निर्देशन अप्पी प्रसाद ने किया है.


कन्नूर जिले के पय्यानूर निवासी रामचंद्रन स्टेशन पर ट्रेन का इंतज़ार कर रहे थे. इस दौरान एक कॉलेज स्टूडेंट ने उनकी तस्वीर खींचकर फेसबुक पर अपलोड कर दी, जो वायरल हो गई. इस तस्वीर के साथ कैप्शन था – ‘पय्यानूर रेलवे स्टेशन पर पीएम मोदी.’



Article source: https://hi.gadgets360.com/telecom/airtel-data-roll-over-offer-goes-live-your-leftover-data-now-carries-forward-to-next-month-news-1732425

No comments:

Post a Comment