Saturday, 28 April 2018

कर्नाटक चुनाव LIVE: अमित शाह बोले सिद्धारमैया सरकार की उल्टी गिनती शुरू


READ MORE

आज से कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया चुनाव प्रचार को लेकर 10 दिनों की दौरा शुरू करेंगे. इससे पहले शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया. इस मौके पर राहुल ने कहा कि घोषणापत्र लोगों से पूछकर बनाया गया है कि वे क्या चाहते हैं, सरकार उनके लिए क्या करे. राहुल के साथ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और पार्टी के दूसरे बड़े नेता भी मौजूद थे.


बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी आज कर्नाटक में दो रैली करेंगे. इससे पहले अमित शाह ने शुक्रवार को बेल्लारी जिले के अपने निर्धारित दौरे को रद्द कर दिया. सूत्रों के मुताबिक, अमित शाह खनन माफिया रेड्डी ब्रदर्स के साथ मंच साझा नहीं करना चाहते हैं. आपको बता दें कि रेड्डी ब्रदर्स और उनके सगे संबंधियों के सात लोगों को बीजेपी ने टिकट दिया है. पार्टी के इस फैसले से बीजेपी के कई नेता नाराज़ हो गए हैं.


कर्नाटक से ताज़ा अपडेट्स के लिए हमारे साथ लगातार बने रहिए:


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/h71oc9Abb6Y/story01.htm

No comments:

Post a Comment