READ MORE
बीजेपी के आईटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय और कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रभारी दिव्य स्पंदना के बीच शनिवार को ट्विटर पर वॉर छिड़ गई. दरअसल अमित मालवीय ने दिव्य स्पंदना के 2010 के ट्वीट्स को निकालकर उन पर देश के भगौड़े कारोबारी विजय माल्या का समर्थन करने और माल्या के पैसों से छुट्टियों पर जाने का आरोप लगाया.मालवीय यहीं नहीं रुके उन्होंने तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह, पी चिदंबरम और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर भी माल्या को समर्थन देने का आरोप लगाया.
मालवीय ने ट्वीट किया, “मनमोहन सिंह और पी चिदंबरम माल्या को लोन देने में व्यस्त थे और दिव्य माल्या के खर्चे पर हॉन्गकॉन्ग घूम रही थीं.” ये सारी बाते उन्होंने #RahulkaDivyaGhotala के हैशटैग के साथ लिखीं.
Manmohan Singh and P Chidambaram were bustling facilitating loans to Mallya, Sonia Gandhi was removing moody upgrades and Divya was holidaying on his responsibility in Hongkong! Explains because Mallya was multiplying underneath UPA… #RahulKaDivyaGhotala pic.twitter.com/OMr3OyDbAo
— Amit Malviya (@malviyamit) April 28, 2018
दरअसल, कांग्रेस की सोशल मीडिया और डिजिटल कम्युनिकेशन की इंचार्ज दिव्य स्पंदना ने 2010 में ट्वीट किया था कि आरसीबी (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) उनकी फेवरिट टीम है. उन्होंने इस ट्वीट में अपने हांगकांग हॉलीडे के लिए माल्या को धन्यवाद दिया था. एक अन्य ट्वीट में दिव्य ने लिखा था, ‘मैं चाहती हूं कि किंगफिशर इस सारी समस्याओं से जल्द बाहर निकल जाए.’
मालवीय के ट्वीट के जवाब में दिव्य स्पंदना ने लिखा, “मैं उस समय कैटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण और पुनीत राजकुमार के साथ 2010 से 2012 तक आरसीबी की ब्रांड एंबेसेडर थी और मैं अपनी छुट्टियों का खर्च खुद उठा सकती हूं.”
Hilarious! we have to give it to this man for artistic writing! Keep ‘em entrance Amit 😀 #GoyalMustResign https://t.co/nJhexNgmp5
— Divya Spandana/Ramya (@divyaspandana) April 28, 2018
दरअसल, माल्या ने आरसीबी की टीम को 2008 में खरीदा था. आरसीबी के साथ-साथ फार्मूला वन रेस की टीम फोर्सवन सहित और भी कई खेलों की टीमों की स्पॉन्सरशिप माल्या ने ले रखी थी.
विजय माल्या पर भारतीय बैंकों के 9000 करोड़ रुपये नहीं चुकाने का आरोप है. भारत सरकार ने माल्या को भगौड़ा घोषित कर दिया है और लंदन की अदालत में उसके प्रत्यर्पण पर सुनवाई चल रही है.
ये भी पढ़ेंः
भगौड़े माल्या को आई अधिकारों की याद, कहा- “मैं वोट भी नहीं डाल सकता”
जानिए कौन हैं पिंकी लालवानी, जिनसे शादी करने वाले हैं विजय माल्या
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/YRbkzZlJhCE/story01.htm
No comments:
Post a Comment