Saturday, 28 April 2018

2019 का गेम प्लान: मोदी को लेकर इसलिए आक्रामक हैं नायडू, ये है उनकी राजनीति


READ MORE

(जेएन राजू)आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग पूरी नहीं होने पर एन. चंद्रबाबू नायडू की तेलुगू देशम पार्टी (TDP) भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीत राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (NDA) से अलग हो चुकी है. आंध्र में सत्ताधारी पार्टी टीडीपी और विपक्षी दल वाईएसआर कांग्रेस के बीच वोट शेयर का अंतर काफी कम हुआ है. भले ही चंद्रबाबू नायडू ने 2014 में हुए आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की हो, लेकिन टीडीपी का मार्जिन महज 2.6 फीसदी थी. तब नायडू मोदी की टीम में थे. इसी दौरान तमिल फिल्मों के स्टार पवन कल्याण ने भी सियासी पारी शुरू की थी.


आंध्र के लोग मानते हैं कि यह मोदी-कल्याण जोड़ी ही थी, जिसने कई चीजों को बदल दिया. 2.6 प्रतिशत वोट मार्जिन के कारण टीडीपी को 35 सीटों पर जीत मिली, जो चंद्रबाबू नायडू के मुख्यमंत्री बनने के लिए काफी था.


लेकिन, इसके बाद हाल के कुछ सालों में चीजें तेजी से बदली हैं. मोदी और नायडू के बीच इतनी तल्खियां आ चुकी हैं. दोनों एक-दूसरे के कड़े दुश्मन हो गए हैं. वहीं, टॉलीवुड में अच्छी खासी फैन फॉलोविंग रखने वाले पवन कल्याण भी अब नायडू के साथ नहीं हैं. सहयोगियों का साथ छूटने और अमरावती-पोलावरम में निर्माण कार्यों को लेकर खुद पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों से नायडू अलग-थलग पड़ गए हैं. आलम ये है कि अब चंद्रबाबू नायडू अगले साल होने वाला लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने के लिए मजबूर हैं.


नायडू उस दिन को भी याद करते हैं, जब पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के लिए खास ऐलान किया था. 30 अप्रैल 2014 को बीजेपी के प्रधानमंत्री उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश को न सिर्फ विशेष राज्य का दर्जा देने की बात कही थी, बल्कि इसका एक्सटेंशन 5 साल से बढ़ाकर 10 साल तक करने की पेशकश भी की थी.


अब नायडू ने मोदी के खिलाफ बोलने के लिए वही तारीख, वही जगह और वही समय चुना है. 30 अप्रैल को उसी तारकाराम स्टेडियम में और शाम पांच बजे चंद्रबाबू नायडू लोगों को बताएंगे कि मोदी ने कैसे उन्हें धोखा दिया.


(लेखक सीनियर जर्नलिस्ट हैं. ये उनके निजी विचार हैं.)


Article source: https://hi.gadgets360.com/telecom/airtel-data-roll-over-offer-goes-live-your-leftover-data-now-carries-forward-to-next-month-news-1732425

No comments:

Post a Comment