Saturday, 28 April 2018

मरीना बीच पर किसानों को प्रदर्शन की मद्रास हाईकोर्ट से मिली इजाजत


READ MORE

मद्रास हाईकोर्ट ने कावेरी प्रबंधन बोर्ड (सीएमबी) बनाने की मांग को लेकर मरीना बीच पर एक दिन का विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति दे दी है. किसान नेता पी अय्यकन्‍नू ने मद्रास हाईकोर्ट से प्रदर्शन करने की अनुमति मांगी थी. इससे पहले तमिलनाडु में किसानों के एक समूह ने फूल-माला पहनकर कावेरी नदी के पास मिट्टी में धंसाकर प्रदर्शन किया. बाद में पुलिस ने उन्‍हें स्‍वयंसेवियों की मदद से प्रदर्शन करने से रोका था.किसान नेता पी अय्यकन्‍नू ने मद्रास हाईकोर्ट में मरीना बीच पर विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति मांगी थी. इस मामले की सुनवाई करते हुए मद्रास हाईकोर्ट ने एक दिन की इजाज दे दी है. गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने 16 फरवरी को फैसले में कावेरी प्रबंधन बोर्ड के गठन की बात कही थी. बोर्ड में गठन में हो रही देरी को लेकर अब राज्‍य में प्रदर्शन तेज हो गए हैं.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/ShmhLHPvMBo/story01.htm

No comments:

Post a Comment