READ MORE
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावा किया कि उनकी सरकार ने तय समय से पहले देश के हर गांव तक बिजली पहुंचाने में सफलता हासिल की है. पीएम मोदी ने रविवार को एक के बाद एक कई ट्वीट किए, जिनमें उन्होंने दावा किया कि डेडलाइन से 12 दिन पहले मणिपुर के लेसांग गांव में बिजली पहुंचने के साथ ही देश के सभी गांवों तक बिजली पहुंच गई है.पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि 28 अप्रैल को नॉर्थ ईस्ट के दूरस्थ गांव तक बिजली पहुंच गई. यह एक ऐतिहासिक दिन है. उन्होंने ट्वीट में लिखा, “कल हमने अपना एक वादा पूरा किया था, जिसके चलते कई भारतीयों की जिंदगी बदलने वाली है.”
28th Apr 2018 will be remembered as a ancestral day in a growth tour of India. Yesterday, we over a joining due to that a lives of several Indians will be remade forever! we am gay that each singular encampment of India now has entrance to electricity.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 29, 2018
पीएम के ट्वीट के बाद कई मंत्रियों ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर उन्हें इस बात के लिए बधाई भी दी. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक भारत के सभी 5 लाख 97 हजार 464 गांवों तक बिजली पहुंच गई है. मई 2014 में जब नरेंद्र मोदी पीएम बने थे, तब भारत के करीब 18 हजार 452 गांवों में बिजली नहीं थी. पीएम ने 2015 में स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से कहा था कि 2018 तक सरकार देश के सभी गांवों तक बिजली पहुंचा देगी.
जब किसी गांव में बिजली के लिए मूलभूत संरचना तैयार हो जाती है और वहां के 10 प्रतिशत घरों और सार्वजनिक जगहों पर बिजली आ जाती है तो ही यह माना जाता है गांव का इलेक्ट्रिफिकेशन हो चुका है.
पिछले साल वर्ल्ड बैंक ने एक रिपोर्ट में कहा था कि दुनियाभर में 1.06 बिलियन लोगों के पास बिजली नहीं है. इस रिपोर्ट में भारत और नाइजीरिया उन देशों की सूची में टॉप पर थे, जहां सबसे ज्यादा लोगों के पास बिजली नहीं है.
पीएम मोदी के दावे के बाद कई लोगों ने ट्विटर पर शिकायत की उनके गांव तक अब भी बिजली नहीं पहूंची है. इस मौके का फायदा उठाते हुए कांग्रेस ने बीजेपी सरकार और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा.
कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया कि 26 मई 2014 को जब मोदी ने कार्यभार संभाला तब केवल 18 हजार 452 गांवों में बिजली नहीं थी. उन्होंने आगे लिखा कि इन गांवों तक बिजली पहुंचाने में मोदी सरकार को 46 महीने लगे. बीजेपी सरकार ने एक साल में औसत 4,813 गांवों में बिजली पहुंचाई. सुरजेवाला ने आगे लिखा, “यह ‘अयोग्यता का जश्न मनाना’ और कांग्रेस के काम का श्रेय लेना है.”
2/2
Dear Modiji/Piyushji,On 26th May,2014; usually 18,452 villages were but electrification.
BJP Govt took 46 months to finish this during during an normal of 4,813 villages per year.
This is – ‘celebrating inefficiencies’ holding ‘fake credit’ for Congress work. pic.twitter.com/U270EK2pee
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) April 29, 2018
कांग्रेस प्रवक्ता ने लिखा, “प्रिय अमित शाह, भारत में 6 लाख 49 हजार 867 गांव हैं. कांग्रेस ने 97 प्रतिशत गांवों को पहले ही बिजली से जोड़ दिया था. UPA सरकार के दौरान यानी 2004 और 14 के बीच कांग्रेस ने 1 लाख 7 हजार 600 गांवों तक बिजली पहुंचाई. 60 सालों में कांग्रेस ने हर साल औसतन 10 हजार गांवों तक बिजली पहुंचाई है.” उन्होंने लिखा कि कांग्रेस ने ऊर्जावान भारत बनाया, लेकिन इसका बखान नहीं किया.
ये भी पढ़ेंः
पीयूष गोयल ने दिया हर गांव तक बिजली पहुंचाने का सबूत, हो गए ट्रोल
देश के हर गांव में पहुंची बिजली, नेशनल पॉवर ग्रिड से जुड़ा आखिरी गांव
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/khel/lets-football-fc-goa-delhi-dynamos-fc-isl-2-indian-super-league-super-game-414330.html
No comments:
Post a Comment