READ MORE
अब भारत के हर गांव में बिजली पहुंच गई है, इस मिशन के तहत शनिवार शाम 5.30 बजे नेशनल पावर ग्रिड से आखिरी गांव लाइसंग को जोड़कर देश के सभी गांवों में बिजली पहुंचा दी गई है. लाइसंग गांव मणिपुर के सेनापति जिले में हैं.दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत अब देश के हर गांव को रौशन करने और गांव-गांव तक बिजली पहुंचाने का सपना पूरा किया जा चुका है. ये योजना देश के लिए एक मील का पत्थर साबित हो सकती है जिसके तहत हर गांव तक बिजली पहुंचाने का सपना पूरा किया गया. इस योजना के कार्यान्वयन का काम रूरल इलेक्ट्रीफिकेशन कॉर्पोरेशन को सौंपा गया था.
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक भारत के पूरे 597,464 गांवों तक बिजली पहुंचाई जा चुकी है. एनडीए सरकार में दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के अंतर्गत शुरुआत में ही दी गई 75,893 करोड़ की राशि इस योजना की अहमियत बताती है. आंकड़ो के मुताबिक 18,452 गांव बिना बिजली के थे. इसके अलावा योजना के दौरान अलग से 1275 गांव भी ऐसे थे जहां बिजली नहीं थी. 28 अप्रैल को इन सभी गांवों तक नेशनल पावर ग्रिड या ऑफ ग्रिड से बिजली पहुंचाई जा चुकी है.
इस योजना की सफलता पर रूरल इलेक्ट्रीफिकेशन कॉर्पोरेशन के चेयरमेन पीवी रमेश ने कहा कि हम बहुत खुश और उत्साहित हैं कि हमने माननीय प्रधानमंत्री द्वारा सौपें गए मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम तक पहुंचाया.हर गांव के हर घर, स्कूल, पंचायत और खेती के लिए पर्याप्त बिजली का सपना इस योजना के तहत देखा गया था. दीन दयाल ग्राम ज्योति योजना के तहत हर गांव के रौशन करने का लक्ष्य 28 अप्रैल 2018 को हासिल कर लिया गया.
ये भी पढ़ें:
बिजली की आंख मिचौली से व्यवसायियों को लग रहा झटका
कम करना है बिजली का बिल ? काम की हैं ये 6 स्मार्ट ट्रिक्स
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/zXCzeCF2p2Y/story01.htm
No comments:
Post a Comment