READ MORE
लोगों के सिर पर चप्पल रख कर उन्हें आशीर्वाद देने वाले एक स्वयंभू बाबा ने उस समय खलबली मचा दी जब उसने सलेम के जिलाधिकारी के सिर पर चप्पल रखने का प्रयास किया.कोयम्बटूर से करीब 160 किलोमीटर दूर यह घटना तब हुई जब कलेक्टर रोहिणी रामदास सलेम कलेक्टेरिएट में साप्ताहिक शिकायत दिवस पर लोगों की शिकायतें सुन रही थीं.
रोहिणी एवं अन्य अधिकारी जब लोगों के आवेदन ले रही थीं तभी 57 वर्षीय स्वयंभू बाबा अरूमुगुम ने कतार से बाहर आकर कलेक्टर से संपर्क किया और अपना चप्पल उनके सिर पर रखने का प्रयास किया. पुलिस ने बताया कि बहरहाल वह हट गईं जिससे चप्पल उनके सिर पर नहीं लगा.
अरूमुगुम ने जिला राजस्व अधिकारी आर. सुकुमारन के साथ भी ऐसा ही करने का प्रयास किया जिसके बाद वहां मौजूद अधिकारी उसे बाहर ले गए और उसे पुलिस को सौंप दिया.ये भी पढ़ेंः
विवेकानंद-राममोहन के देश में ‘आसारामों’ की भीड़ पर हमें कब आएगी शर्म!
जल थेरेपी से महिलाओं का इलाज करने वाले नीम हकीम को पुलिस ने दबोचा
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/khel/bangladesh-cricketer-shahadat-hossains-wife-arrested-over-maid-torture-414321.html
No comments:
Post a Comment