READ MORE
भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि भारतीय सेना का 1984 का आपरेशन ब्लूस्टार ‘बड़ी भूल’ थी. स्वामी ने नवंबर 1984 के सिख विरोधी दंगों को ‘नरसंहार’ बताया.अमृतसर में आरएसएस से जड़े एक संगठन विश्व संवाद समिति के कार्यक्रम में स्वामी ने कहा, “90 के दशक में पंजाब में जो हुआ, मैंने उसे करीब से देखा. यह भारत की अखंडता तोड़ने की बाहरी साजिश थी.”
ऑपरेशन ब्लूस्टार के दौरान सिख चरमपंथियों का नेतृत्व करने वाले भिंडरावाले पर उन्होंने कहा, “उन्होंने कभी खालिस्तान की मांग नहीं की. मुझे ऐसी रिकॉर्डिंग दिखाइए, जिसमें उन्होंने ऐसी मांग रखी हो.”
उन्होंने कहा, “मुझसे बातचीत के दौरान उन्होंने कभी खालिस्तान की मांग नहीं की, लेकिन अगर कोई उन्हें ये (खालिस्तान) देता तो वे नामंजूर नहीं करते.”ऑपरेशन ब्लूस्टार को ब्लंडर बताते हुए स्वामी ने कहा कि इससे पीछे यूएसएसआर की ताकतें थीं. उन्होंने कहा, “आपरेशन ब्लूस्टार शरारतपूर्ण भयंकर भूल थी और यह नहीं होनी चाहिए थी.”
आपरेशन ब्लूस्टार जून 1984 में हुआ था और यह स्वर्ण मंदिर परिसर में छिपे आतंकवादियों के सफाए के लिए चलाया गया था. उस समय कांग्रेस सत्ता में थी.
No comments:
Post a Comment