Saturday, 28 April 2018

एम्‍स के रेजिडेंट डॉक्‍टरों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं प्रभावित


READ MORE

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के डॉक्टर के लिखित में माफी मांगने के बाद भी रेजिडेंट डॉक्‍टरों की हड़ताल दूसरे दिन जारी है. बताया जाता हैै कि 30 और डॉक्‍टरों ने भी सीनियर डॉक्‍टर पर अभद्र भाषा का इस्‍तेमाल करने का आरोप लगाया है.एम्‍स प्रशासन रेजिडेंट डॉक्‍टरों से बात करने का प्रयास कर रही है लेकिन हड़ताली डॉक्‍टर सीनियर डॉक्‍टर पर कार्रवाई करने की मांग पर अड़े हुए हैं. गौरतलब है कि एम्‍स में उस समय रेजिडेंट डॉक्‍टरों ने हड़ताल कर दी जब एक सीनियर डॉक्टर ने एक रेसीडेंट डॉक्टर को थप्पड़ मार दिया था.


संबंधित सीनियर डॉक्टर एम्स के एक विभाग के अध्यक्ष हैं. विरोध कर रहे रेजीडेंट डॉक्टरों की सीनियर डॉक्टर को निलंबित करने की मांग के बाद एक जांच समिति गठित की गई थी, जिसके सामने आरोपी डॉक्टर उपस्थित हुए. विरोध प्रदर्शन कर रहे रेजीडेंट डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म करने की एम्स के निदेशक की अपील पर कोई ध्यान नहीं दिया. एम्स प्रशासन ने एक बयान में कहा, “रेजीडेंट डॉक्टर को थप्पड़ मारने के आरोपी डॉक्टर जांच समिति के सामने उपस्थित हुए और उन्होंने माफी मांगी.”


बयान में कहा गया है कि संबंधित डॉक्टर को जांच पूरी होने तक छुट्टी पर भेज दिया गया है. इसी बीच अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हैं.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/h71oc9Abb6Y/story01.htm

No comments:

Post a Comment