READ MORE
जम्मू कश्मीर के उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ बीजेपी निर्मल सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. निर्मन सिंह ने अपने इस कदम की पुष्टि करते हुए कहा, ‘मैंने उपमुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है. बीजेपी से नया चेहरा पदभार ग्रहण करेगा.’बीजेपी के एक अन्य नेता ने बताया कि निर्मल सिंह की जगह अब कवींदर गुप्ता को नया डिप्टी सीएम बनाया जाएगा. राज्य बीजेपी के वरिष्ठ नेता गुप्ता अभी विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि गुप्ता के साथ मोहम्मद खलील बंद, सतपाल शर्मा, मोहम्मद अशरफ मीर, सुनील कुमार शर्मा, राजीव जसरोतिया, देविंदर कुमार मनयान और शक्ति राज को भी मंत्र.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, राज्यपाल एनएन वोहरा सोमवार को दोपहर 12 बजे कन्वेंशन सेंटर में इन मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे.
बता दें कि जम्मू कश्मीर की सत्ता में साझेदार भारतीय जनता पार्टी ने 17 अप्रैल को अपने सभी 9 मंत्रियों से इस्तीफा देने को कहा था. बीजेपी के इस कदम के पीछे कैबिनेट में नए चेहरों को जगह देने को वजह बताया गया था. हालांकि पार्टी ने अब तक उनके इस्तीफे राज्यपाल के पास नहीं भेजे थे.दरअसल कठुआ में 8 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप और हत्या के मामले को लेकर राज्य में सरकार के साझेदार दोनों दलों के बीच रिश्ते तल्ख होते दिखे थे, जिसके बाद यह कदम सामने आया था. इससे पहले कठुआ में आरोपियों के समर्थन में रैली निकालने वाले दो मंत्रियों को महबूबा मुफ्ती के दबाव के चलते इस्तीफा देना पड़ा था.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/Wiw9pPk6-yM/story01.htm
No comments:
Post a Comment