Sunday, 29 April 2018

सिद्धारमैया का पीएम पर वार- न काला धन सफेद हुआ, न अकाउंट में 15 लाख रुपये आए


READ MORE

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने रविवार को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर चुनावी वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि पीएम ने रोजगार देने, काला धन वापस लाने और महंगाई पर काबू करने का वादा किया था लेकिन इनमें से एक भी वादा पूरा नहीं हुआ. कर्नाटक विधानसभा के लिए 12 मई को मतदान होने हैं.चुनाव से पहले सभी राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर जमकर हमले बोल रही हैं. कर्नाटक सीएम ने ट्वीट किया, ‘‘नरेंद्र मोदी सरकार ने अपना कोई वादा नहीं निभाया. न काला धन सफेद हुआ. लोगों को अपने खातों में 15 लाख रुपये नहीं मिले. नोटबंदी के कारण लोगों के पैसों का मूल्य कम हो गया और अपने ही पैसे के लिए उन्हें बैंक की लंबी कतार में लगना पड़ा.’’


सिद्धारमैया ने कहा, ‘‘मोदी युवाओं को रोजगार मुहैया कराने में भी असफल रहे. उन्होंने नौकरी मांगने वाले से कहा कि पकौड़े बेचें. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत कम होने के बावजूद वह पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों को रोकने में विफल रहे.’’ उन्होंने लिखा कि तेल की कीमतों में कमी के बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत लगाता बढ़ती रही.


कर्नाटक सीएम ने लिखा कि पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार मुक्त सरकार का वादा किया था लेकिन बैंकों को लूटा जा रहा है.मुख्यमंत्री ने बीजेपी को विकास विरोधी और सांप्रदायिक बताते हुए कहा कि उनका मिशन बीजेपी को हराना है. उन्होंने जेडी-एस को अवसरवादी बताते हुए आरोप लगाया कि वह बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रही है.


ये भी पढ़ेंः
कर्नाटक चुनावः कुमारस्वामी का दावा- जनता मुझे किंगमेकर नहीं, किंग बनाएगी
उत्तर कन्नड़ ने हिंदू-मुस्लिम राजनीति को नकारा, अब ये है पार्टियों का प्लान


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/khel/lets-football-fc-goa-delhi-dynamos-fc-isl-2-indian-super-league-super-game-414330.html

No comments:

Post a Comment