READ MORE
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब इन दिनों अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं. बिप्लब देब ने अब रोजगार की तलाश कर रहे और सरकारी नौकरियों की तैयारियों में जुटे युवाओं को लेकर बयान दिया है. एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा, “युवा कई सालों से सरकारी नौकरी के पीछे पड़े रहते हैं. वह अपनी जिंदगी का अहम समय यहां-वहां दौड़कर सरकारी नौकरी की तलाश में बर्बाद करते हैं, लेकिन अगर यही युवा सरकारी नौकरी तलाश करने की बजाय पान की दुकान लगा लें या गाय ही पाल लें, तो उसके बैंक खाते में अबतक 5 से 10 लाख रुपये जमा हो जाते.”सीएम बिप्लब देब ने शनिवार को ये बातें अगरतला में विश्व पुशपालन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कही. उन्होंने कहा, “लोगों की ऐसी सोच है कि ग्रेजुएट खेती नहीं कर सकता है, मुर्गी पालन नहीं कर सकता. क्योंकि, इससे उसका स्तर नीचे चला जाएगा.” उन्होंने कहा कि विकास के लिए इस तरह के रोजगार काफी अहम भूमिका निभाते हैं. हमें इसे अपनाने से हिचकना नहीं चाहिए.”
बता दें कि हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मंत्रियों और नेताओं को गैर-जिम्मेदाराना बयान देने से बचने की नसीहत दी थी. लेकिन, इसके बाद भी बीजेपी मंत्री और नेता इस तरह के बयान दे रहे हैं.
The youth here runs after political parties for several years to get a govt job wastes the vital time of their life, had the same youth instead of running after parties set up a paan shop he would have by now had a bank balance of Rs 5 lakhs: Tripura CM Biplab Deb pic.twitter.com/dSs4tg4IMp
— ANI (@ANI) April 28, 2018
इसके पहले बिप्लब देब ने मैकेनिकल इंजीनियर्स को लेकर बयान दिया था. उन्होंने सुझाव देते हुए कहा था कि मैकेनिकल इंजीनियर्स को सिविल सेवा में नहीं जाना चाहिए. वहीं सिविल इंजीनियर सिविल सेवा में जा सकते हैं.
वहीं, कुछ दिन पहले त्रिपुरा सीएम ने पूर्व मिस वर्ल्ड डायना हेडेन को लेकर भी विवादास्पद बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि आज महिलाएं खूबसूरती के लिए ब्यूटी पार्लर पर निर्भर हैं, जबकि भारतीय महिलायें ऐसा नहीं करती थी. उन्होंने कहा ‘1997 में मिस इंडिया वर्ल्ड बनीं डायना हेडन इस काबिल नहीं थीं, क्या आपको लगता है, वो इस ख़िताब के काबिल थीं?’ बिप्लब देब ने कहा था कि डायना में ऐश्वर्या राय जैसी बात नहीं थी. फिर भी उनको ताज मिल गया.
यही नहीं, बिप्लब देव इसके पहले महाभारतकाल में इंटरनेट और सैटेलाइट फोन्स होने का दावा भी कर चुके हैं. इस दावे को लेकर वो सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी हो गए थे.
ये भी पढ़ें: डायना हेडन पर कमेंट को लेकर त्रिपुरा CM ने मांगी माफी, कहा- ‘सभी महिलाएं मां समान’
सिविल सेवाओं में सिविल इंजीनियरों को आना चाहिए, उन्हें ‘समाज निर्माण’ का अच्छा ज्ञान- बिप्लब देब
Article source: https://hi.gadgets360.com/telecom/airtel-data-roll-over-offer-goes-live-your-leftover-data-now-carries-forward-to-next-month-news-1732425
No comments:
Post a Comment