READ MORE
मुंबई के भांडुप के टैंक रोड इलाके में एक सार्वजनिक शौचालय के अचानक गिर जाने से अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मलबे को हटाना शुरू कर दिया है. मलबे के अंदर एक शव निकाला जा चुका है जबकि परिवार के पांच सदस्यों के अभी भी दबे होने की खबर हैं.जानकारी के अनुसार मुंबई के भांडुप के टैंक रोड इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक सार्वजिनक शौचालय एकाएक धराशाही हो गया. बताया जाता है कि मलवे के अंदर बाबुलाल देवासी का पूरा परिवार दबा हुआ है. अभी एक शव निकाला जा चुका है. फायर ब्रिगेड के कर्मचारी लगातार मलबे हो हटाने का काम कर रहे हैं. अभी तक किसी को भी बाहर नहीं निकाला जा सकता है. मलबे को हटाने का काम लगातार जारी है.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/h71oc9Abb6Y/story01.htm
No comments:
Post a Comment