Monday, 30 April 2018

कच्‍छ: ट्रक और जीप की भिडंत, पांच की मौत


READ MORE

गुजरात के कच्‍छ जिले में एक ट्रक और जीप के बीच हुई भीषण भिडंत में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हाे गए. अंजर तालुका के खेदोई गांव के नजदीक ट्रक और जीप आपस में भिड़ गए थे. टक्‍कर इतनी तेज थी कि जीप में बैठे पांचों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं रास्‍ते में तड़प रहे घायलों को स्‍थानीय लोगों ने अस्‍पताल पहुंचाया.फिलहाल सभी घायलों का अस्‍पताल में इलाज कराया जा रहा है. शवों को पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह समझने की कोशिश कर रही है कि आखिर किस कारण इतनी तेज टक्‍कर हुई.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/BSAtyESwmIw/story01.htm

No comments:

Post a Comment