READ MORE
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को लखनऊ में एक सभा को संबोधित करते हुए भगवान राम और कृष्ण को लेकर अजीबो-गरीब बयान दिया. राजनाथ सिंह ने कहा कि देश में आजादी से पहले भी राजनीति होती थी. उन्होंने कहा ” भगवान राम और भगवान कृष्ण ने भी राजनीति की थी, राम की राजनीति का उद्देश्य ‘राम राज्य’ लाना था.”बता दें कि हाल में पीएम मोदी ने बीजेपी मंत्रियों और नेताओं को गैर-जिम्मेदाराना बयान देने से बचने की सलाह दी थी. बावजूद इसके कुछ बीजेपी नेता इस तरह के बयान दे रहे हैं.
राजनाथ सिंह से पहले त्रिपुरा के सीएम और बीजेपी नेता बिप्लब देब भी दो बार विवादास्पद बयान दे चुके हैं. बता दें कि बिप्लब देब ने पहले महाभारतकाल में इंटरनेट और सैटेलाइट फोन होने का दावा किया था. फिर उन्होंने पूर्व मिस वर्ल्ड डायना हेडन को लेकर आपत्तिजनक बयानबाजी की. जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया.
Politics has been a partial of India before Independence. Even Lord Rama and Krishna have finished politics. Lord Rama’s domestic design was to build ‘Ram Rajya’. Lord Rama did politics with fervent devotion: Home Minister Rajnath Singh in Lucknow. pic.twitter.com/VhLBAT9IZI
— ANI UP (@ANINewsUP) April 28, 2018
दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने नमो ऐप के जरिये सीधी बात में गैर-जिम्मेदाराना बयान देने पर बीजेपी के नेताओं और मंत्रियों को फटकार लगाई थी. पीएम मोदी ने कड़े शब्दों में कहा था कि आप में से कई लोग गैर-जिम्मेदाराना बयान देकर मीडिया को ‘मसाला’ मुहैया करा देते हैं. फिर विवादों के लिए मीडिया को जिम्मेदार ठहराते है. मोदी ने कहा मीडिया अपना काम कर रहा है.
मोदी ने बीजेपी नेताओं को चेताया था कि उन्हें इस तरह की चीजों से बचना चाहिए, क्योंकि ऐसे बयानों से पार्टी की इमेज खराब होती है. प्रधानमंत्री मोदी की फटकार के बावजूद बीजेपी नेता विवादित बयान देने से बाज नहीं आ रहें.
ये भी पढ़ें:
बड़बोले BJP नेताओं को पीएम की लताड़ः मीडिया को मसाला देना बंद करें
दलित मरे, देश जले, औरतों से रेप हो जाए पर मोदी को सिर्फ दोबारा PM बनने की फिक्रः राहुल
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/ShmhLHPvMBo/story01.htm
No comments:
Post a Comment