Monday, 30 April 2018

J&K के नए डिप्टी सीएम कविंदर गुप्ता ने कठुआ गैंगरेप को बताया 'छोटी सी बात'


READ MORE

जम्मू-कश्मीर के नए उपमुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता ने शपथ ग्रहण के कुछ ही मिनट बाद विवादों में घिरते दिखे. दरअसल कविंदर से जब पत्रकारों ने कठुआ में आठ साल की बच्ची के साथ हुए गैंगरेप के मामले को लेकर सवाल किया तो उन्होंने इसे छोटी घटना करार दिया. राज्य की महबूबा मुफ्ती कैबिनेट में नंबर दो पोजिशन पाए कविंदर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘कठुआ मामला एक छोटी सी बात है. उसको इतनी तूल नहीं देनी चाहिए.’


वहीं पत्रकारों ने जब गुप्ता से अपनी बात स्पष्ट करने को कहा, तो उन्होंने कहा, ‘हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इस तरह की घटना दोबारा न हो. हमें लड़की (गैंगरेप और हत्या की शिकार) को न्याय दिलाना चाहिए. सरकार के सामने आज खड़ी यह सबसे बड़ी चुनौती है. मुझे लगता है कि इस मामले को हमने ज्यादा ही तूल दे दिया.’




कविंदर गुप्ता के इस बयान को लेकर विवाद गर्मा गया. वहीं इसके बाद सफाई देते हुए उन्होंने कहा, ‘मेरी बात का गलत मतलब निकाला गया. कठुआ का मामला विचाराधीन है. अब उस पर सुप्रीम कोर्ट तय करेगा, बार-बार उस मुद्दे को छेड़ना ठीक नहीं है.’ उन्होंने कहा, ‘इस मामले को तूल देना अच्छी बात नहीं है. मैंने यह कहा कि इस तरह के मामले काफी हैं, जानबूझकर इसको भड़काने की कोशिश नहीं करनी चाहिए.’


बता दें कि जम्मू-कश्मीर की महबूबा मुफ्ती सरकार में उप मुख्यमंत्री पद का जिम्मा संभालने जा रहे 58 साल के कविंदर गुप्ता इससे पहले वर्ष 2005 से 2010 के बीच तीन बार जम्मू के मेयर रह चुके हैं. 2014 में उन्होंने गांधीनगर से पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा और कांग्रेस उम्मीदवार को शिकस्त दी थी. अब तक वह राज्य विधानसभा में स्पीकर का जिम्मा संभाल रहे थे.


दरअसल जम्मू कश्मीर के कठुआ में 8 साल की एक लड़की से गैंगरेप और हत्या के नृशंस मामले को लेकर देश के कई हिस्सों में गुस्सा देखा गया था. इस मामले के आरोपियों के समर्थन में रैली में हिस्सा लेने वाले बीजेपी के दो मंत्रियों लाल सिंह और चंद्रप्रकाश गंगा को इस्तीफा देना पड़ा था. हालांकि तभी से इस मामले को लेकर बीजेपी दबाव में है.


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/khel/indian-cricketer-ms-dhoni-mahendra-singh-dhoni-lava-mobile-company-dhoni-advertisement-for-lava-468567.html

No comments:

Post a Comment