Sunday, 29 April 2018

'जन आक्रोश रैली' में मोदी सरकार के खिलाफ राहुल गांधी ने उठाए ये 10 मुद्दे


READ MORE

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. पहले उन्होंने ‘संविधान बचाओ’ रैली की अब ‘जन आक्रोश रैली’ कर रहे हैं. दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित हो रही इस रैली में करीब एक लाख लोगों के पहुंचने की खबर है. पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और कांग्रेस की पूर्व चेयरपर्सन सोनिया गांधी भी जन आक्रोश रैली में मौजूद हैं.आइए जानते हैं आखिर राहुल गांधी ने मोदी सरकार के खिलाफ किन बातों को मुद्दा बनाया…


प्रतिवर्ष 2 करोड़ युवाओं को नौकरी देने का वादा लेकिन दो लाख को भी रोजगार नहीं.


देश में किसानों की बदहाली, किसान आत्महत्या को मजबूर, किसानों को फसल की लागत मूल्य ना मिलना, किसानों का ऋण माफ अब तक नहीं. सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट, चुनाव आयोग, रिजर्व बैंक जैसी संवैधानिक संस्थाओं के कामकाज पर सरकार की दखलअंदाजी.


राष्ट्रीय एकता, अखंडता, भाईचारा, सामाजिक समरसता, आपसी सद्भाव को खतरा. पूरे देश में सुरक्षा और डर का माहौल.


हाल में हुए उन्नाव, कठुआ, सूरत, सासाराम और गाजीपुर जैसी रेप घटनाओं से देश में दहशत. कानून व्यवस्था की बदहाली.


दलितों के खिलाफ बढ़ रहे हिंसा और अत्याचार के मामले. कांग्रेस का कहना है कि मोदी सरकार ने दलित संरक्षण कानून कमजोर करने की साजिश रची.


100 दिन में काला धन वापस लाने और हर भारतीय के खाते में 15 लाख जमा कराने का झूठा जुमला. कांग्रेस ने मोदी पर पुराने वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया है.




पिछले 4 साल में आतंकी घटनाओं और सैनिकों की शहादत में बढ़ोतरी. हाल में जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़ और घुसपैठ के मामले बढ़ी हैं.


मोदी सरकार में महंगाई बढ़ी है. एक डॉलर की कीमत 67 रुपये तक पहुंच चुकी है. जबकि, पेट्रोल-डीजल और कूकिंग गैस की कीमतें आसमान पर हैं. कांग्रेस ने इसे भी मुद्दा बनाया है.




इसके अलावा आधार, एफडीआई, जीएसटी, मनरेगा, भूमि अधिग्रहण अधिनियम जैसे मसलों पर भी कांग्रेस मोदी सरकार को घेरने की कोशिश में है.


जन आक्रोश रैली को लेकर कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कर्नाटक से भाजपा का सफाया करने के लिए स्पष्ट आह्वान किया जाएगा. उन्होंने कहा, ‘रैली राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम और कई अन्य राज्यों के आगामी चुनाव में कांग्रेस के लिए एक निर्णायक जीत सुनिश्चित करेगी. इसकी परिणति 2019 में मोदी सरकार के खात्मे के साथ होगी.”


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/zXCzeCF2p2Y/story01.htm

No comments:

Post a Comment