READ MORE
राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चार साल के कार्यकाल में हुए कामो पर सवाल खड़े किये जाने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज कहा कि देश कांग्रेस अध्यक्ष के परिवार की चार पीढ़ियों के योगदान के बारे में जानकारी चाहता है.शाह ने कहा , ‘‘ राहुल गांधी पूरे कर्नाटक में घूम – घूमकर पूछ रहे हैं कि मोदी सरकार ने पिछले चार साल में क्या किया है. हमें राहुल के सवाल का जवाब नहीं चाहिए. आप हमारे चार साल के कामों का लेखा-जोखा क्यों चाहते हैं? देश के लोग आपकी चार पीढ़ियों के योगदान के बारे में पूछ रहे हैं.’’
उत्तर कर्नाटक में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि यूपीए सरकार ने 13 वें वित्त आयोग के तहत कर्नाटक को 88,000 करोड़ रुपये दिये जबकि बीजेपी सरकार ने 14 वें वित्त आयोग के तहत 2014 से राज्य का हिस्सा बढ़ाकर 2.19 लाख करोड़ रुपये कर दिया.
बीजेपी के राज्य प्रमुख बी एस येदियुरप्पा के लिए लोगों से समर्थन मांगते हुए शाह ने कांग्रेस पर 2008 में कर्नाटक की बीजेपी सरकार को गिराने का आरोप लगाया. शाह ने कहा, ‘‘मैं आपसे यह अपील करने यहां आया हूं कि येदियुरप्पा को राज्य में पांच साल शासन करने का अवसर दीजिए. वह कनार्टक को नंबर एक राज्य बनाएंगे.’’ उन्होंने कहा कि राज्य में बीजेपी की सुनामी चल रही है.ये भी पढ़ेंः
Karnataka choosing 2018: किला बचाने की कवायद है कांग्रेस के वादों का पिटारा
Karnataka Election 2018: रैली में अमित शाह का लोगों से येदियुरप्पा को मौका देने का आग्रह
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/YRbkzZlJhCE/story01.htm
No comments:
Post a Comment