Sunday, 29 April 2018

जनार्दन रेड्डी को लेकर बचाव में बीजेपी, कहा- सिर्फ श्रीरामुलु के लिए वह कर रहे हैं प्रचार


READ MORE

खनन माफिया जी जर्नादन रेड्डी के कर्नाटक में चुनाव प्रचार करने के लिए हो रही आलोचनाओं के बीच राज्य प्रमुख बीएस येदियुरप्पा ने रविवार को कहा कि पूर्व मंत्री पार्टी के लिए नहीं बल्कि अपने मित्र बी श्रीरामुलु के लिए प्रचार कर रहे हैं.येदियुरप्पा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ जर्नादन रेड्डी को भाजपा की चुनाव प्रचार सूची में शामिल नहीं किया गया है. वह पार्टी के लिए नहीं अपने दोस्त श्रीरामुलू के लिए प्रचार कर रहे हैं. लोकसभा सदस्य श्रीरामुलु को भाजपा ने बदामी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ मैदान में उतारा है.


येदियुरप्पा ने कहा “मै चुनाव जीतूंगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आशीर्वाद से 17 अथवा 18 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लूंगा.” गौरतलब है कि अवैध खनन मामले में रेड्डी जमानत पर हैं और उनके चुनाव प्रचार करने पर कांग्रेस ने बीजेपी की आलोचना की है.


बता दें कि लोकायुक्त संतोष हेगड़े की ओर से 2011 में बेल्लारी खनन घोटाले की जांच में जनार्दन मुख्य आरोपी थे. जिसके बाद उन्हें सीबीआई ने गिरफ्तार किया था. इस समय वह ज़मानत पर हैं. जमानत की शर्तों के मुताबिक वह खनन के गढ़ बेल्लारी में नहीं जा सकते.यह पहली बार नहीं है वो लगातार श्रीरामलु के लिए कैंपेनिंग करते नजर आए हैं, 21 अप्रैल को उन्होंने बीए येदियुरप्पा के साथ भी मंच साझा किया था.


ये भी पढ़ेंः
Karnataka Election 2018: सिद्दारमैया ने मोदी सरकार पर चुनावी वादे पूरे नहीं करने के आरोप लगाए
कर्नाटक चुनावः कुमारस्वामी का दावा- जनता मुझे किंगमेकर नहीं, किंग बनाएगी


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/Wiw9pPk6-yM/story01.htm

No comments:

Post a Comment