READ MORE
पीएम मोदी शुक्रवार और शनिवार को दो दिनों की चीन यात्रा पर थे. इन दो दिनों में पीएम और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच 6 अनौपचारिक बैठकें हुईं. दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने इस बात पर जोर दिया कि दोनों देशों की दोस्ती न सिर्फ एशिया महाद्वीप बल्कि पूरी दुनिया के लिए फायदेमंद है.पीएम मोदी के स्वागत में शनिवार को चीनी कलाकारों ने 80 के दशक की बॉलीवुड फिल्म ‘ये वादा रहा’ के फेमस गाने ‘तू तू है वही दिल ने जिसे अपना कहा…’ की धुन बजाई. पीएम मोदी और शी जिनपिंग इस गाने को ध्यान से सुनते भी नजर आए.
चीन में अपना गाना बजाए जाने के बाद समाचार एजेंसी एएनआई से गायिका आशा भोसले ने कहा, “मैं इस बात से खुश हूं कि मेरा गाना एक ऐसे देश में पसंद किया जाता है जहां के लोग हमारी भाषा भी नहीं समझते हैं. चीन में पीएम के लिए बजाने के लिए हजारो चर्चित गानों में मेरा गाना चुना गया. मैं जानना चाहूंगी कि इस पर पीएम क्या सोचते हैं?”
इस पर जवाब देते हुए नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘विदेशी धरती पर भारतीय संगीत सुनना, खासकर तब जब मेजबान देश वह संगीत बजाए तो यह एक बेहतरीन अनुभव होता है. हमारे कलाकार पूरी दुनिया में फेमस हैं.’
Feels good to hear Indian song on unfamiliar soil, generally when a horde republic plays it! Our artistes are renouned opposite a world. @ashabhosle https://t.co/HHTnDbb4XA
— Narendra Modi (@narendramodi) April 28, 2018
वहीं ‘ये वादा रहा’ में मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता ऋषि कपूर ने गाने का ओरिजिनल वर्जन शेयर करते हुए संगीतकार पंचम दा को धन्यवाद दिया. उन्होंने लिखा कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि चीन ने पीएम के स्वागत के लिए उनकी फिल्म का गाना चुना. इस पर पीएम ने जवाब दिया, ‘पंचम दा भारतीय संगीत के महान कलाकार थे. उनका संगीत आज भी जादू बिखेरता है.’
Pancham Da is a fable in a universe of music. His work continues to captivate us.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 28, 2018
मोदी ने शी-जिनपिंग को गिफ्ट में दी पेंटिंग
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को एक प्रसिद्ध चीनी चित्रकार की दो पेंटिंग्स भेंट कीं. पेंटिंग में एक घोड़ा और घास पर गौरैया नजर आ रहे हैं. अधिकारियों ने बताया कि चित्रकार शू ने विश्वभारती में ठहरने के दौरान ये पेंटिंग बनाई थीं.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/5kY8Df_LBcg/story01.htm
No comments:
Post a Comment