READ MORE
कर्नाटक में चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है और इसी क्रम में पीएम मोदी मंगलवार को कर्नाटक में अपने तूफानी चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे.नरेन्द्र मोदी मंगलवार को चामराजनगर जिले के सांथेमरहल्ली, बेलगावी के उडुपी और चिक्कोडी में रैलियों को संबोधित करेंगे. इससे पहले वह फरवरी में प्रचार के लिए कर्नाटक आए थे.
उडुपी रैली से पहले मोदी कृष्ठा मठ जा सकते हैं और मठाचार्य से मिल सकते हैं. पार्टी सूत्रों की मानें तो आने वाले दिनों में पीएम मोदी की कम से कम एक दर्जन रैलियां हो सकती हैं.
मोदी के दौरे की पूर्वसंध्या पर मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने जहां राज्य में उनके स्वागत की बात कही वहीं टि्वटर पर उनसे सवाल पूछ डाले. सिद्धरमैया ने ट्वीट किया, ‘‘ नरेंद्र मोदी जी, पता चला कि आप कल हमारे कर्नाटक आ रहे हैं. हम आपका हमारे राज्य में स्वागत करते हैं. जब आप यहां होंगे तो हम कन्नडिगा चाहेंगे कि आप हमारी इन चिंताओं पर ध्यान दें.’’उन्होंने अपने ट्वीट में दागी खनन कारोबारी जी जर्नादन रेड्डी के भाइयों और सहयोगियों को भाजपा का उम्मीदवार बनाए जाने और येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बनाए जाने पर भी प्रधानमंत्री पर निशाना साधा.
बता दें कि कर्नाटक की 224 विधानसभाओं के लिए 12 मई को चुनाव होंगे और 15 मई को परिणाम घोषित किए जाएंगे.
ये भी पढ़ेंः
नौटंकी करते हैं राहुल गांधी, ‘ड्रामा कंपनी’ है कांग्रेस: अनंत हेगड़े
येदियुरप्पा की जीत पक्की, लेकिन इन सीटों पर बीजेपी की हालत खराब
No comments:
Post a Comment