Sunday, 29 April 2018

Love Story: ड्रीम कपल, जिनका प्यार अब उदास टर्न ले चुका है


READ MORE

मुंबई के एक पांच सितारा होटल के मार्केटिंग डिविजन में कोई 24 साल पहले एक युवक और युवती की मुलाकात हुई. दोनों बला के खूबसूरत. दोनों सहज एक दूसरे के प्रति आकर्षित हुए. करीब आए. लवस्टोरी शादी में बदली. वो ड्रीम कपल में बदल गए. लेकिन..प्यार फिर कहीं गायब होने लगा. अनबन की तेज सुगलती हुई लहर दोनों के बीच चलने लगी. लव स्टोरी ने एक उदास टर्न लिया. दिल्ली हाईकोर्ट में दोनों के बीच तलाक का मुकदमा चल रहा है.ये कहानी जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की है. ये 1994 के गर्मियों की बात है. मुंबई के अोबराय होटल में लंदन से पढ़कर लौटी एक खूबसूरत लड़की ने मार्केटिंग डिविजन में ज्याइन किया. नाम था पायल नाथ. कुछ ही समय बाद एक युवक ने इसी डिपार्टमेंट में बतौर ट्रेनी जॉब शुरू किया. पांच फुट नौ इंच लंबा 24 साल का सुदर्शन युवक. गोरा और आकर्षक था. वो जहां कहीं होता था सहज आकर्षण का केंद्र बन जाता था. ये कहना चाहिए कि दोनों एक से बढ़कर एक खूबसूरत थे.


दोनों की पारिवारिक पृष्ठभूमि
पायल दिल्ली में पैदा हुईं थीं. पिता रामनाथ भारतीय सेना में मेजर जनरल थे. आर्मी स्कूल की शुरुआती पढाई के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए लंदन चली गईं. उमर ब्रिटेन के एसेक्स में पैदा हुए. उनका परिवार जम्मू कश्मीर का सबसे जाना माना परिवार था. शेख अब्दुल्ला का परिवार. उनके बाबा पहले कश्मीर के मुख्यमंत्री थे तो फिर पिता फारुख अब्दुल्ला भी मुख्यमंत्री बने. उमर की शुरुआती पढाई श्रीनगर में हुई. फिर वो मुंबई के सिंडहम कॉलेज में में बी कॉम की पढाई करने लगे. उमर की अंग्रेज मां कतई नहीं चाहती थीं कि उनका बेटा पॉलिटिक्स में जाए. बाद में उमर ने ये भी कहा कि पिता फारुक भी उन्हें राजनीति से दूर रखना चाहते थे


OMAR ABDULLA, LOVE STORY, PAYAL ABDULLA


उमर अब्दुल्ला और पायल (फाइल फोटो)

दोस्ती और प्यार के बाच जब आईं अड़चनें
पायल और उमर जब साथ में काम करने लगे. तो धीरे धीरे अच्छी दोस्ती हो गई. दोस्ती प्यार में बदली. मिलना-जुलना होने लगा. हालांकि जब उन्होंने शादी का फैसला किया, तब बताया जाता है कि फारुक अब्दुल्ला नाराज हुए. वो शायद इस शादी के पक्ष में नहीं थे. ये खबरें भी आईं कि उमर की मां ने तो आखिर तक इसे मंजूरी नहीं दी थी. कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि ये लवस्टोरी जब शादी में बदलने की कोशिश में लगी थी तो राह में कई अड़चनों और बाधाओं से जूझना पड़ा. फारुख अगर मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखते हैं तो पायल सिख थीं.


चार महीने का तूफानी प्यार
उमर अड़े रहे कि वो शादी करेंगे तो लवलेडी पायल से ही. खैर, धीरे धीरे सहमति बनती गई. हां, सब चार महीने के इस तूफानी प्यार से हैरान भी थे. समझा जा सकता है कि ये प्यार कितना तूफानी और जबरदस्त रहा होगा. पिता फारुक चाहते थे कि उनका बेटा किसी कश्मीरी लड़की से शादी करे लेकिन उमर को मंजूर नहीं था कि पेरेंट्स उनके जीवन का फैसला करें.


OMAR ABDULLAH, LOVE STORY, PAYAL ABDULLAH


उमर अब्दुल्ला और पायल (फाइल फोटो)

आखिरकार हो गई शादी
एक सितंबर 1994 को दोनों की शादी हो गई. उस समय तक दोनों ओबराय में ही जॉब कर रहे थे. शादी के बाद पायल ने जॉब छोड़ दी. कुछ समय बाद उमर ने भी नौकरी बदल दी. अब वो आईटीसी ग्लोबल होल्डिंग के साथ कहीं बेहतर जॉब कर रहे थे. जिंदगी खुशनुमा थी. वो खुश थे. इस बीच उनके दो बेटे हुए ज़मीर और ज़ाहिर. समय पंख लगाकर उड़ रहा था.


उमर राजनीति में कूदे
जो उमर एक समय कतई राजनीति में नहीं जाना चाहते थे वो वर्ष 1998 में नेशनल कांफ्रेंस के उम्मीदवार के रूप में लोकसभा चुनाव में कूद पड़े. भारी अंतर से चुनाव जीता. 1999 में वो फिर लोकसभा के लिए चुने गए. इसी साल वो केंद्रीय मंत्री बने. इन बरसों के दौरान जब उमर पूरी तरह सियासत के रंग में रंगे चुके थे, उनकी पत्नी पायल अब्दुल्ला पर्दे की पीछे रहती थीं. सियासी गहमागहमी से एकदम अलग. वर्ष 2009 में जब उमर पहली बार जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री बने, तब वो जरूर उनके साथ सार्वजनिक मंचों पर नजर आने लगीं.


OMAR ABDULLAH, LOVE STORY, PAYAL ABDULLAH


उमर अब्दुल्ला बेटों और पायल के साथ (फाइल फोटो)

अनबन शुरू हो चुकी थी
हालांकि दोनों के बीच अनबन शुरू हो चुकी थी, जो गंभीर रूप लेने लगी थी. वर्ष 2009 में पायल और उमर ने अलग रहना शुरू कर दिया. वो दोनों बेटों के साथ दिल्ली आ गईं. अटकलें लगने लगीं कि उमर की जिंदगी में कोई और आ गया है. शायद यही बात अलगाव का कारण भी बनी. चर्चाएं होने लगी थीं कि उमर और पायल के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा. हालांकि इस दौरान भी वो बेटों के साथ नजर आते थे. वर्ष 2011 ने मुहर लगा दी कि वाकई ये ड्रीम कपल अलग हो रहा है.


उमर के वो चार ट्वीट
15 सितंबर 2011 को उमर अब्दुल्ला के ट्विटर हैंडल से चार ट्विट एक के बाद एक किए गए. जिसमें उन्होंने पुष्टि की हां, वो लोग अलग हो चुके हैं. अगले ट्विटर में उन्होंने फिर से शादी का खंडन किया. फिर आखिरी ट्विट में कहा, कृपया मेरी प्राइवेसी का सम्मान किया जाए. इस ट्विटर ने लोगों को हैरान किया. ये अटकलें शुरू हुईं कि आखिर माजरा क्या है. ये बातें सियासी गलियारों और मीडिया जगत में तैरने लगीं कि उमर और एक टीवी चैनल की जानी मानी एंकर के बीच नजदीकियां बढ़ चुकी है. पायल अब दिल्ली आकर उस सरकारी निवास में रहने लगीं थीं, जिसे कश्मीर के कोटे में केंद्र सरकार ने आवंटित किया था.


 OMAR ABDULLAH, LOVE STORY, PAYAL ABDULLAH


पायल अब्दुल्ला (फाइल फोटो)

तलाक का आवेदन
अगले साल यानि 2012 में उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में तलाक का आवेदन दिया. हालांकि पायल के रजामंद नहीं होने से ये अर्जी खारिज हो गई. इसके बाद उमर ने दोबारा तलाक का आवेदन दिया. उन्होंने कहा कि उनकी शादी इस कदर टूट चुकी है कि अब वो कभी एक नहीं हो सकते. तलाक की प्रक्रिया में हर्जाने का पेच भी फंसा. अब दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट स्थित फैमिली कोर्ट ने उमर से कहा है कि उमर अब्दुल्ला पत्नी पायल को हर महीने 75000 रुपए और बेटे को बालिग होने तक हर महीने 25000 रुपये देना होगा. हालांकि तलाक का मामला अभी जारी है.


OMAR ABDULLAH, LOVE STORY, PAYAL ABDULLAH


उमर अब्दुल्ला (फाइल फोटो)

उमर चाहते हैं दोबारा शादी करना
कुछ दिनों पहले कोर्ट में अर्जी देकर उमर ने कहा कि उनके तलाक पर जल्द फैसला किया जाए, क्योंकि वो अब दोबारा शादी करना चाहते हैं.जम्मू के एक वरिष्ठ पत्रकार, जो उमर को करीब से जानते हैं, का कहना है कि उमर बहुत संवेदनशील और अच्छे शख्स हैं. एक व्यक्ति के तौर पर उनसे जब भी मुलाकात होती है, तो अच्छा फील होता है. वो भी कहते हैं कि फारुक अब उस टीवी एंकर से शादी करेंगे, जिनके साथ उनके कई बरसों से गाढ़े रिश्ते हैं. वो एंकर भी कश्मीर से ही ताल्लुक रखती हैं. ये एंकर भी डाइवोर्सी हैं. ये बात ये जम्मू कश्मीर में अब जगजाहिर है कि उनकी नजदीकियां किसके साथ हैं और भविष्य में अगर वो शादी करते हैं तो वो कौन होगा.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/zXCzeCF2p2Y/story01.htm

No comments:

Post a Comment