READ MORE
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ट्विटर पर जानकारी दी कि भारत के हर गांव तक बिजली पहुंच चुकी है. इसके बाद उनकी कैबिनेट के कई मंत्रियों ने भी ट्विटर पर यह जानकारी शेयर की. हालांकि रेल मंत्री पीयूष गोयल से एक बड़ी चूक हो गई. गोयल ने नासा की दो पुरानी तस्वीरें ट्वीट कर दी, जिसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया गया.गोयल ने दोनों तस्वीरें बिफोर और आफ्टर फॉर्म में शेयर की हैं. उन्होंने अपने ट्वीट में यह मेंशन नहीं किया कि फोटो कब और किसने ली है. दोनों तस्वीरें नासा ने पिछले साल जारी की थी. इनमें से एक 2012 की है और दूसरी 2016 की. बता दें कि 2014 से सितंबर 2017 तक गोयल ऊर्जा मंत्री रह चुके हैं.
तस्वीरें शेयर करते हुए गोयल ने लिखा, “पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंततः हम भारत के हर गांव तक तय समय से पहले बिजली पहुंचाने में सफल हुए हैं. ग्रामीणों की जिंदगी से अंधेरा खत्म करने के साथ ही हम एक नए और ऊर्जावान भारत बनाने का संकल्प करते हैं.”
Under a wilful care of PM @NarendraModi India has finally been means to electrify all a villages before a set aim date. With a rejecting of dark from a lives of associate Indian villagers, we dedicate ourselves to building a new and #PowerfulIndia pic.twitter.com/TJ8irmx4tk
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) April 29, 2018
गोयल के ट्वीट के बाद लोगों ने उनका काफी मजाक बनाया. किसी ने लिखा कि उन्हें स्मृति ईरानी की बीमारी लग गई है, तो किसी ने लिखा कि ये वही तस्वीरें है जो हर साल दिवाली के बाद वायरल होती हैं.
This is a same feign picture that is common after each Diwali. 😂😂
Entire BJP govt relies heavily on Photoshop and feign news. How about doing some genuine work.😒https://t.co/LcDfUlM4uf— Keerthi🌹 (@TheDesiEdge) April 29, 2018
वहीं एक यूजर ने लिखा कि जिस फोटो के न सोर्स का पता है और न ये पता है कि वह कब ली गई थी उसे सबूत के तौर पर कैसे पेश किया जा सकता है? एक अन्य यूजर ने गोयल का ध्यान इस तरफ दिलाने की कोशिश की कि दोनों तस्वीरें पुरानी हैं.
#Hoax
Piyush Goyal sir a cinema we posted are old..
Pic1- Released by NASA in 2012
Pic2- Released by NASA in 2016 pic.twitter.com/O92eB8SKto— Amit Shah (@amitshaah_) April 29, 2018
एक अन्य यूजर ने सवाल किया कि क्या उन्होंने फोटोशॉप के बारे में सुना है?
Uncle have u ever listened about photoshopped cinema ??
— Ansh (@Cap_Ansh) April 29, 2018
वहीं एक यूजर ने गोयल से कहा कि उन्हें यह भी बताना चाहिए कि इस साल कितनी प्रतिशत ट्रेनें समय पर पहुंची.
Sir ji greatfully upload commission of trains timely reached to end this year
— Onkar Choubey (@OnkarChoubey2) April 29, 2018
नासा ने शेयर की थी तस्वीरें
अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने पिछले साल नाइट लाइट में भारत के दो कम्पोजिट मैप शेयर किये थे. नासा ने बयान जारी किया था कि नासा ने भारत के नाइट व्यू की हर महीने की सबसे साफ तस्वीरों को कम्पाइल कर 2012 और 2016 की एक-एक तस्वीर तैयार की है.
रेल मंत्री ने अब तक न अपना ट्वीट हटाया है और न ही इस विवाद पर कुछ कहा है.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/BFgSKQ_FE_U/story01.htm
No comments:
Post a Comment