READ MORE
एम्स ने लालू यादव के कुछ उग्र समर्थकों के खिलाफ मारपीट करने के आरोप में दिल्ली पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है. लालू यादव के समर्थकों पर आरोप है कि आठ से दस लोगों के समूह ने एम्स स्टाफ से दुर्व्यवहार किया और मारपीट की. समर्थकों ने कथित तौर पर अस्पताल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और दरवाजे तोड़े. समर्थकों के हंगामे के बीच एक सुरक्षाकर्मी खुर्शीद आलम को चोट भी लग गई.
All India Institute of Medical Services(AIIMS) files censure with Delhi Police alleging miscreants misbehaved with #AIIMS staff while protesting over Lalu Prasad Yadav’s liberate from hospital. pic.twitter.com/hF3849Zz8E
— ANI (@ANI) April 30, 2018
रिम्स में होगा लालू का इलाज
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को दिल्ली एम्स से रांची रिम्स शिफ्ट किया जा रहा है. लालू प्रसाद चार बजे राजधानी ट्रेन से दिल्ली से रांची के लिए रवाना हुए. एम्स प्रशासन से मूंजरी मिलने के बाद लालू प्रसाद को रांची के रिम्स में शिफ्ट किया है.किडनी की बीमारी से जूझ रहे लालू
बता दें, सीबीआई ने लालू प्रसाद को वापस रांची शिफ्ट करने की मांग की थी. उधर, लालू प्रसाद ने एम्स के डायरेक्टर को पत्र लिखकर कहा कि मेरी तबीयत ठीक नहीं है. मैं हृदयरोग, किडनी इंफेक्शन, सुगर समेत कई बीमारियों के ग्रस्त हूं. बेहतर इलाज के लिए मुझे रांची स्थित रिम्स से एम्स शिफ्ट किया गया है.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/BSAtyESwmIw/story01.htm
No comments:
Post a Comment