READ MORE
कर्नाटक में 11 दिन बाद चुनाव होने हैं. राज्य में चुनाव प्रचार को लेकर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दोनों ने पूरी ताकत झोंक रखी है. लेकिन, असली मुकाबला मंगलवार से शुरू होगा. कर्नाटक के रण में आज से प्रधानमंत्री मोदी चुनावी शंखनाद करेंगे. राज्य में पीएम मोदी 5 दिनों में 15 रैलियां करने वाले हैं.राज्य में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद पहली बार आ रहे मोदी अपने आक्रामक प्रचार अभियान की शुरुआत चामराजनगर जिले से करेंगे. इसके बाद उड़प्पी और बेलागवी में दो और रैलियां होनी है. इन तीनों जिलों में 22 विधानसभा सीटें हैं. चामराजनगर में पीएम मोदी मोदी की रैली सुबह 11 बजे शुरू होगी. दूसरी रैली उड़प्पी में दोपहर 3 बजे और बेलागवी में आज की आखिरी रैली शाम 6 बजे होनी है.
इसके बाद मोदी 2 और 3 मई को कालाबुर्गी, बेल्लारी और बेंगलुरु में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे, जिनमें 47 विधानसभा सीटें हैं. तीसरे चरण के प्रचार में पीएम मोदी तुमकुर, शिवमोगा और गाडग में 49 विधानसभा सीटों पर प्रचार करेंगे.
No comments:
Post a Comment