READ MORE
सत्ता बदलने के बाद से त्रिपुरा लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. पहले मुख्यमंत्री बिप्लब देब के अजीबो-गरीब बयानबाजी की वजह से और अब त्रिपुरा के गवर्नर तथागत रॉय की चिट्ठी की वजह से. तथागत रॉय ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखकर एक नई राजनीतिक जंग छेड़ दी है.तथागत रॉय ने मुख्यमंत्री को लिखी चिट्ठी में बंगाल बीजेपी कार्यकर्ता को स्टेट गर्वमेंट में संभावित उद्यमी और अकाउंट्स की जांच के लिए सलाहकार नियुक्त करने की मांग की है.
CPI(M) के जनरल सेक्रेटरी सीताराम येचुरी ने सोशल मीडिया पर तथागत रॉय की इस मांग को राजनीति में ‘खुलेआम दोस्ती यारी’ और ‘राजनीतिक साझेदारी’ कहा है.
Not that he has had any respect for the constitutional appointment of a Governor, but this is blatant cronyism, corruption and political partisanship from the Tripura Governor. Central govt ought to sack him for this, but hell-bent on destroying all institutions, it won’t. https://t.co/HQPYnHBDuW
— Sitaram Yechury (@SitaramYechury) April 28, 2018
14 मार्च को लिखी इस चिट्ठी में गवर्नर ने अपने पुराने सहकर्मी और काबिल चार्टेट अकाउंटेंट सर्वदामन रॉय की सिफारिश की थी.
गवर्नर ने अपनी चिट्ठी में लिखा कि “मैं सर्वदामन रॉय का बायोडाटा फॉर्वड कर रहा हूं. जिसे मैं 1990 से जानता हूं और जब मैं बंगाल बीजेपी यूनिट के लिए कार्यरत था तब हमने साथ काम किया था. श्री रॉय एक काबिल चार्टेट अकाउंटेंट हैं और प्राइवेट क्षेत्र में अपना काफी योगदान दे चुके हैं. वो आपकी सरकार के साथ काम करना चाहते हैं. आप संभावित उद्यमी और अकाउंट्स की जांच-पड़ताल के लिए इन्हें ध्यान में रख सकते हैं.”
सोशल मीडिया पर इस सिफारिश की आलोचना के बाद गवर्नर ने ट्विटर पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे “येलो जर्नलिज्म” और “मजाक” का नाम दिया. लेकिन गवर्नर ने थोड़ी देर बाद ट्वीट करते हुए लिखा कि हां मैने चिट्ठी लिखी लेकिन ये एक सामान्य सी सिफारिश थी और इसमें कुछ भी कॉन्फिडेशल नहीं था.
I tried to respond to @nc24x7. I tried to send them the tweet below. But twitter said you can’t reply to a deleted tweet! Heh heh heh!
— Tathagata Roy (@tathagata2) April 28, 2018
आपको बता दें कि त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब को पहले ही मोदी ने उनके विवादित बयानों के लिए दिल्ली में तलब किया है. त्रिपुरा सीएम बिप्लब देब ने इंटरनेट और सेटेलाइट के महाभारत काल में होने की बात कही थी. इसके अलावा उन्होंने मिस वर्ल्ड 1997 डायना हेडन के ताज पर भी सवाल उठाया था. बिप्लब ने युवाओं को सरकारी नौकरी के पीछे भागने के बजाय पान की दुकान खोलने की सलाह भी दी. और तो और नए नवेले सीएम ने युवाओं को गाय पालने की सलाह भी दे डाली. बिप्लब की अजीबो-गरीब बयानबाजी के बाद गवर्नर तथागत रॉय की चिट्ठी ने एक बार फिर त्रिपुरा को सुर्खियों में ला दिया है.
ये भी पढ़ें:
अब नौकरी पर बोले त्रिपुरा CM- ‘गाय पाल लेते युवा तो अब तक कमा लेते 10 लाख रुपये’
‘भगवान राम भी करते थे राजनीति, उनका मकसद ‘राम राज्य’ बनाना था’: पॉलिटिक्स पर बोले राजनाथ
No comments:
Post a Comment