Saturday, 28 April 2018

VIDEO- कर्नाटक में भगवान भरोसे नेता! राहुल और अमित शाह में लगी मंदिर दर्शन का होड़


READ MORE
 कर्नाटक के मैसूरु में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सुत्तूर मठ के स्वामी का आशीर्वाद लेते दिखाई दिए. राज्य में 12 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत की ख़ातिर कांग्रेस और BJP के नेता अलग अलग मंदिरों के चक्कर लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे और इसी सिलसिले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मैसूर के सुत्तूर मठ पहुंचे. जहाँ फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया.राहुल गांधी ने मठ के स्वामी जगतगुरु श्री शिवरात्रि महाराज का आशीर्वाद लिया. दूसरी तरफ BJP अध्यक्ष अमित शाह भी बागलकोट पहुंचे और लिंगायत समुदाय के लिए अहम माने जाने वाले भगवान बसवेश्वर के मंदिर में जाकर पूजा की. देखें वीडियो.

Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/5kY8Df_LBcg/story01.htm

No comments:

Post a Comment