READ MORE
“अपनी धरोहर अपनी पहचान” प्रोजेक्ट ( एडॉप्ट ए हेरिटेज) के तहत लाल किला ऐसी पहली ऐतिहासिक इमारत बन गई है जिसे गोद लिया गया है. 77 साल पुरानी डालमिया भारत ग्रुप ने इंडिगो एयरलाइंस व जीएमआर भारत को पीछे छोड़ते हुए ये कॉन्ट्रैक्ट जीता है. इसी के साथ डालमिया भारत ग्रुप भी पहली कंपनी बन गई है जिसने किसी ऐतिहासिक इमारत के रख-रखाव की ज़िम्मेदारी ली है. यह कॉन्ट्रैक्ट 5 सालों के लिए है. कंपनी को ये कॉन्ट्रैक्ट 25 करोड़ रुपये में मिला है.एडॉप्ट ए हेरिटेज प्रोजेक्ट पिछले साल राष्ट्रपति द्वारा 17 सितंबर को लांच किया गया था. इसके बाद कई कंपनियों ने ऐतिहासिक इमारतों को गोद लेने की इच्छा जताई थी. 24 अप्रैल को डालमिया भारत ग्रुप ने डील साइन की. हालांकि ऐतिहासिक इमारत को गोद देने के इस कदम का माकपा और कांग्रेस जैसी विपक्षी पार्टियों ने कड़ा विरोध किया है.
कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए ट्विटर पर एक पोल पोस्ट किया जिसमें उसने लोगों की राय ली कि बीजेपी अगली कौन सी ऐतिहासिक इमारत को लीज़ पर देगी. इस ट्वीट में कांग्रेस ने जो विकल्प दिए हैं उसमें पार्लियामेंट, लोक कल्याण मार्ग, सुप्रीम कोर्ट शामिल हैं.
After handing over the Red Fort to the Dalmia group, which is the next distinguished location that the BJP government will lease out to a private entity? #IndiaSpeaks
— Congress (@INCIndia) April 28, 2018
लेखक और इतिहासकार विलियम डेलरिम्पिल ने भी इस फैसले पर सवाल उठाते हुए ट्वीट किया कि ऐतिहासिक इमारतों को रख-रखाव व देख-रेख के लिए इससे बेहतर तरीके हो सकते थे.
There must be better ways of maintaining a nation’s greatest monuments than by auctioning them off to a corporate househttps://t.co/uO66Rr4Hu1
— William Dalrymple (@DalrympleWill) April 27, 2018
क्या है ‘एडॉप्ट ए हेरीटेज’ स्कीम?
केंद्र सरकार ने बीते साल सितंबर महीने में ये स्कीम लॉन्च की थी. पूरे देश की सौ ऐतिहासिक इमारतों को इसके लिए चिन्हित किया गया था. इन इमारतों में ताजमहल, कांगड़ा फोर्ट, कोणार्क का सूर्य मंदिर और सती घाट कई प्रमुख स्थल शामिल हैं.
Article source: https://hindi.news18.com/news/entertainment/hollywood/oscars-2018-here-is-live-update-about-the-prestigious-event-of-hollywood-1291408.html
No comments:
Post a Comment