Sunday, 29 April 2018

युवाओं से जुड़ने के लिए RSS लेगी अब वेबसाइट और सोशल मीडिया का सहारा


READ MORE

युवाओं के बीच अपनी उपस्थिति मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने अपनी वेबसाइट पर ‘ आरएसएस से जुड़ें ’ पहल शुरू की है और इस कार्यक्रम के तहत करीब 10000 लोग आरएसएस से जुड़ रहे हैं.संघ ने शहरी क्षेत्रों में अपने कार्यकर्ताओं को ‘अपार्टमेंट प्रमुख’ बनाने का भी फैसला किया है जो अपनी अपनी खास सोसायटीज़ में शाखा लगाने के प्रभारी होंगे. संघ के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि अब कोई भी व्यक्ति संघ की वेबसाइट पर जाकर और उस पर ‘ आरएसएस से जुड़े ’ टैब क्लिक कर उससे जुड़ सकता है. इस पहल के माध्यम से हर दिन करीब 10,000 युवक संघ से जुड़ रहे हैं.


शाखाओं के बारे में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य अधिकतम लोगों तक पहुंचना और शहरों व गांवों में बिल्कुल स्थानीय स्तर पर उन्हें एकजुट करना है. उन्होंने कहा कि संघ की सबसे छोटी इकाइयां और उसका मूल शाखाएं अधिकतर लोगों को समाजिक काम में लगाकर समाज में बदलाव लाने में मदद पहुंचाती हैं. उन्होंने कहा कि शाखाएं तो पहले से ही लगायी जा रही हैं . अब वे और अपार्टमेंटों में लगायी जाएंगी जिसके लिए ‘ हम अपार्टमेंट प्रमुख नियुक्त करेंगे. ’


संघ के पदाधिकारी ने बताया कि इस कदम के अलावा आरएसएस फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के ज़रिए भी युवाओं तक पहुंच रहा है. फेसबुक पर फिलहाल संघ के 54 लाख से ज़्यादा फॉलोवर्स हैं और इस मंच पर किसी भी सवाल या संदेश का उसी दिन जवाब दिया जाता है.संघ का अपना वेरीफाइड ट्विटर एकाउंट भी है. इन सोशल मीडिया प्लेफॉर्म्स का प्रयोग करके संघ अपने कार्यक्रमों की सूचना देता है .


ये भी पढ़ेंः

मॉडर्न एजुकेशन ने समाज को बिगाड़ा, भविष्‍य के लिए वैदिक शिक्षा जरूरीः HRD
अलीगढ़: AMU कैंपस में संघ शाखा लगाने को लिखा पत्र, कांग्रेस ने कहा ध्रुवीकरण


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/khel/lets-football-fc-goa-delhi-dynamos-fc-isl-2-indian-super-league-super-game-414330.html

No comments:

Post a Comment