READ MORE
मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल विधानसभा चुनावी साल में बीजेपी नेताओं को वोट लेने के गुर सिखा रही है. सतना जिले की चित्रकूट यात्रा के दौरान शुक्रवार को राज्यपाल ने बीजेपी नेताओं और अफसरों की क्लास ले ली.राज्यपाल ने भाजपा नेताओं को कहा कि कुपोषण और टीबी सतना जिले की बड़ी दिक्कत है और इसे दूर करने की कोशिश होनी चाहिए. इसके समाधान के लिए प्रयास होने चाहिए. उन्होंने कहा 16 करोड़ की राशि जिला प्रशासन के पास है उसे कुपोषण और टीबी के समाधान के लिए खर्च करें और बच्चों को गोद लें.
उन्होंने चुनावी साल को ध्यान में रखते हुए भाजपा नेताओं से कहा “वोट लेना है तो बच्चों के सिर पर हाथ रखिए और गोद लीजिए तभी वोट मिलेगा. अधिकारियों को वोट नही चाहिए लेकिन आपको और मुझे वोट चाहिए. इसीलिए उठिए और लग जाइए तभी मोदी जी का मिशन 2019 सफल होगा.”
महामहिम की इस पाठशाला में भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी सतना, महापौर ममता पांडेय, विधायक सतना शंकरलाल तिवारी समेत कई भाजपा नेता और अधिकारी मौजूद थे.ये भी पढ़ें:
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सामूहिक विवाह समारोह में नए जोड़ों को दिया आशीर्वाद
विश्वविद्यालयों के कामकाज से नाखुश हैं आनंदी बेन पटेल
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/h71oc9Abb6Y/story01.htm
No comments:
Post a Comment