READ MORE
तमिलनाडु के कुडलोर जिले के एक मंदिर में प्रसाद खाने के बाद 14 महिलाओं और छह बच्चों समेत करीब 73 लोग बीमार पड़ गए.पुलिस ने बताया कि कुडलोर के सदामंगलम गांव में एक त्यौहार के दौरान अम्मां मंदिर में श्रद्धालुओं को सांबर और चावल का प्रसाद दिया गया था. यह प्रसाद खाने के तुरंत बाद लोगों ने चक्कर आने और उल्टी की शिकायत की.
उन्होंने बताया कि तबियत खराब होने की शिकायत करने वालों को पास के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया.
इस बीच श्रद्धालुओं ने आरोप लगाया कि प्रसाद के तौर पर जो चावल उन्हें परोसा गया था उसमें एक मरी हुई छिपकिली पायी गयी. इस बारे में एक मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी गयी है .ये भी पढ़ें:
गोहाना: सड़क हादसे में कांग्रेस नेता के भतीजे की मौत
लखीमपुर खीरी: देखिए दूल्हे की मौत का लाइव वीडियो
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/BSAtyESwmIw/story01.htm
No comments:
Post a Comment