Saturday, 28 April 2018

गाय के बाद अब 'गधा' भी देगा एग्जाम! जम्मू-कश्मीर में जारी हुआ एडमिट कार्ड


READ MORE

जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने रविवार को होने वाली नायब तहसीलदार भर्ती की परीक्षा के लिए कचुर खार (भूरा गधा) के नाम पर प्रवेश पत्र जारी किया था.जम्मू – कश्मीर सरकार ने सेवा चयन बोर्ड द्वारा ‘गधे’ को प्रवेश पत्र जारी करने के मुद्दे को अधिक तवज्जो नहीं दी है. सरकार का कहना है कि इससे भर्ती एजेंसी की विश्वसनीयता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है.राज्य के शिक्षा मंत्री सैय्यद मोहम्मद अलताफ बुखारी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं नहीं सोचता हूं कि इससे एसएसबी की छवि प्रभावित होगी. यह तकनीक का जमाना है और कार्ड कंप्यूटर से निकलते हैं.’’


हालांकि बोर्ड ने सोशल मीडिया पर इस प्रवेश पत्र के वायरल होने के बाद शीघ्र ही अपने सिस्टम से इसे डिलीट कर दिया. सोशल मीडिया पर इस एडमिट कार्ड को लेकर लोग एसएसबी की ओर से हुई गड़बड़ी पर तंज कस रहे हैं.


ट्विटर और फेसबुक पर ‘एडमिट कार्ड’ की तस्वीर को काफी लोग शेयर कर रहे हैं. प्रवेश पत्र पर गधे की तस्वीर लगी हुई है.साल 2015 में व्यावसायिक प्रवेश परीक्षा बोर्ड ने एक गाय के नाम पर प्रवेश पत्र जारी कर दिया था.


ये भी पढ़ेंः
आठ आवारा गधों को चार दिन बाद ज़मानत
VIDEO: मेले में बिक रहे हैं राम रहीम और हनीप्रीत नाम के गधे


Article source: https://hi.gadgets360.com/telecom/airtel-data-roll-over-offer-goes-live-your-leftover-data-now-carries-forward-to-next-month-news-1732425

No comments:

Post a Comment