READ MORE
GST लागू करने का मकसद था पूरे देश में एक जैसा टैक्स लागू करना था. कई तरह के टैक्स चुकाने में होने वाली हेरा-फेरी रोकना जिससे सरकारी ख़ज़ाने में बढ़ोतरी हो.लेकिन अक्टूबर 2017 के बाद टैक्स वसूली घटती चली गई.आकड़ो के मुताबिक, अक्टूबर 2017 में 95,132 करोड़ का टैक्स वसूली हुई. नवंबर 2017 में ये घटकर 85,993 करोड़ रुपये हो गई.दिसंबर 2017 में घटकर ये आंकड़ा 83176 पहुंच गया.मार्च 2018 तक इसमें बढ़ोतरी हुई और 89264 करोड़ की टैक्स वसूली हुई. इससे साबित होता है कि सरकारी खजाना घट रहा है.
आखिर कैसे हो रही है टैक्स चोरी. कैसे लुट रहा है सरकारी ख़ज़ाना. न्यूज 18 इंडिया इस रहस्य को समझने के लिए दिल्ली के बाजारों में ‘ऑपरेशन लुटेरे’ स्टिंग किया. GST के बावजूद टैक्स चोरी को समझने के लिए हमारी खुफिया टीम ने दिल्ली के कई बड़े बाजारों की पड़ताल की.
<!–//player.h-cdn.com/loader.js?customer=ibnlive18news
//hap.h-cdn.com/hola_jwplayer_hls.min.js?customer=network18–>
प्रधानमंत्री GST से आर्थिक पारदर्शिता लाना चाहते थे, लेकिन दिल्ली के कई दुकानों की पड़ताल से पता लगा कि कारोबारी कैसे बिलों पर फर्जी कीमतें दिखाकर सरकारी ख़ज़ाने के लुटेरे बने बैठे हैं. न्यूज 18 इंडिया के स्टिंग से परत-दर-परत इस पूरी सरकारी खजाने की लूट का भेद खोल दिया. देखें न्यूज 18 इंडिय़ा के स्टिंग ‘ऑपरेशन लुटेरे’ की पूरी रिपोर्ट.
Article source: https://hindi.news18.com/news/entertainment/hollywood/oscars-2018-here-is-live-update-about-the-prestigious-event-of-hollywood-1291408.html
No comments:
Post a Comment