Thursday, 27 September 2018

रक्षा मंत्रालय में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 12वीं पास तुरंत करें अप्लाई


READ MORE

रक्षा मंत्रालय, क्वालिटी एश्योरेंस इस्टेब्लिशमेंट (मिलिट्री एक्सप्लोसिव), जबलपुर ने लोअर डिविजन क्लर्क के पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. ये भर्ती स्पोर्ट्स कोटा के अंतर्गत होनी है. उम्मीदवार 22 अक्टूबर तक इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं.ये भी पढ़ें- 12वीं पास को यहां मिलेगी सिक्योरिटी गार्ड की जॉब, तुरंत अप्लाई करें


योग्यता-
– इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को बारहवीं पास होना जरूरी है. इसके अलावा उम्मीदवार की इंग्लिश टाइपिंग स्पीड 35 शब्द प्रति मिनट और हिंदी की टाइपिंग स्पीड 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए.– इन पदों पर आवेदन करने की दूसरी योग्यता ये है कि आवेदक ने राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वॉलीबॉल खेल में देश का प्रतिनिधित्व किया हो या फिर इंटर-यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में या स्टेट स्कूल वॉलीबॉल टीम का हिस्सा हो. या फिर वॉलीबॉल के नेशनल एफिशियंसी ड्राइव में उसे फिजिकल एफिशियंसी में नेशनल अवार्ड मिला हो.


ये भी पढ़ें- रेलवे में नौकरी पाने का एक और मौका, 15 अक्टूबर से पहले करें आवेदन


अधिक जानकारी के लिए आप 22 सितंबर से 28 सितंबर के लिए जारी रोजगार समाचार पत्र देख सकते हैं.


आयु सीमा-
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 साल से 27 साल के बीच होनी चाहिए.


ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में स्टेनोग्राफर के पद पर वैकेंसी, सैलरी होगी 1,20,400 रुपए


ऐसे करें आवेदन-
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार मांगे गए फॉर्मेट में ठीक तरह से एप्लीकेशन फॉर्म भरकर इस पते पर भेज दें- The Quality Assurance Officer, Quality Assurance Establishment (Military Explosive), Khamaria, Jabalpur – 482005


ये भी पढ़ें- 
इन विभागों में है सरकारी नौकरियों की भरमार, तुरंत अप्लाई करें
जल्द SSC करेगा ग्रुप बी और सी के 1136 पदों पर भर्तियां, जानें डिटेल्स


Article source: https://www.jagran.com/odisha/bhubaneshwar-18239753.html

No comments:

Post a Comment