READ MORE
लोन चुकाने या घर बनाने के लिए जमीन या गाड़ी बेचना आम बात है, लेकिन कर्नाटक का एक चाय बेचने वाला युवक कर्ज के बोझ तले इतना दब गया कि अपनी किडनी बेचने को मजबूर हो गया. इतना ही नहीं उसने किडनी बेचने के लिए एक बोर्ड पर अपना नम्बर लिख कर इश्तेहार भी दे दिया.यह घटना कर्नाटक के मंड्या जिले के टागाहाली गांव की है और युवक का नाम विनोद है. वह चाय के साथ छोटी दुकान चलाता है. उसने घर बनाने के लिए लोन लिया था लेकिन दुर्भाग्यवश वह लोन नहीं चुका पाया.
लेनदारों ने लोन चुकाने के लिए विनोद पर दबाव डालना शुरू किया तो उसने किडनी बेचने का फैसला किया क्योंकि उसके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं था. विनोद ने एक बोर्ड पर किडनी बेचने के लिए एक इश्तेहार दिया, जिसपर लिखा था ‘किडनी फॉर सेल’
विनोद का कहना है कि वह लोन न चुका पाने की वजह से आत्महत्या नहीं कर सकता. इसलिए वह अपनी किडनी बेचना चाहता है. ताकि वह लोन चुका सके और अपना घर बनवा सके.विनोद ने यह आरोप भी लगाया है कि सरकार उसे जमीन के कागज नहीं दे रही है, जिसके बाद जिला प्रशासन ने अब इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है.
विनोद ने कहा, ‘मैंने लोन लिया है और मुझे अपना घर भी जल्दी बनवाना है. मेरी आंटी ने मेरा पालन-पोषण है और मैं उनके लिए अपनी जान भी दे सकता हूं. मैं उनके लिए एक घर बनवाना चाहता हूं, जिसके लिए मुझे पैसों की जरूरत है. मैं आत्महत्या नहीं कर सकता इसलिए अपनी किडनी बेचना चाहता हूं.’
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/Fh-zq_kjxx4/story01.htm
No comments:
Post a Comment