READ MORE
डिफेंडिंग चैंपियन शुक्रवार को बांग्लादेश के खिलाफ फाइनल मुकाबले में भिड़ेगा. ये खिताबी मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शाम 5 बजे होगा. भारतीय टीम 7वीं बार इस टूर्नामेंट को जीतने की कोशिश करेगी वहीं तीसरी बार फाइनल में पहुंचने वाली बांग्लादेश की टीम पहली बार इस खिताब को जीतना चाहेगी. पिछले एशिया कप में भी भारत और बांग्लादेश की फाइनल में टक्कर हुई थी, जिसमें विराट कोहली की टीम ने जीत हासिल की थी.इस मुकाबले में टीम इंडिया कई बड़े बदलावों के साथ मैदान पर उतरेगी, वहीं माना जा रहा है कि बांग्लादेश पिछले मुकाबले में पाकिस्तान को हराने वाली टीम को ही फाइनल में उतारेगी. टीम इंडिया की ओपनिंग में बदलाव होना तय है. अफगानिस्तान के खिलाफ के एल राहुल और अंबाती रायडू ने ओपनिंग की थी लेकिन खिताबी मुकाबले में एक बार फिर कप्तान रोहित शर्मा और शिखर धवन ओपनिंग करते दिखेंगे. ये दोनों ही बल्लेबाज रंग में हैं और टूर्नामेंट में मिलकर कुल 3 शतक लगा चुके हैं.
संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शिखर धवन, अंबाती रायडू, एम एस धोनी, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल और जसप्रीत बुमराह.
बांग्लादेश की संभावित टीम: लिट्टन दास, सौम्य सरकार, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, मोहम्मद मिथुन, इमरुल कायस, महमदुल्लाह, मशरफे मोर्ताजा, मेहदी हसन, रुबेल होसैन और मुस्तिफिजुर रहमान
No comments:
Post a Comment