READ MORE
नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने शुक्रवार को चीनी कंपनियों से भारतीय स्टार्टअप में निवेश करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि चीन को भारत में सामान निर्यात करने पर जोर देने की बजाय निवेश बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए.उन्होंने कहा कि चीनी कंपनियों को भारत में अधिक निवेश करने पर जोर देना चाहिए. चीन- भारत टीएमटी सम्मेलन 2018 के तीसरे संस्करण में कांत ने कहा, “भारतीय स्टार्टअप में निवेश करने के मामले चीन 17वें स्थान पर है.
यह भी पढ़ें: नीति आयोग की बैठक में सीएम ने बताया-‘राज्य के 5 जिले राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत’
इसलिए हम चाहेंगे कि चीनी कंपनियां निर्यात बढ़ाने के बजाय भारत में निवेश पर ध्यान दें.” उन्होंने कहा कि चीन और भारत के स्टार्टअप में बहुत अधिक समानताएं हैं और नयी दिल्ली को बीजिंग से बहुत कुछ सीखने की जरूरत है.यह भी पढ़ें: PM ने द्वीपों के विकास में प्रगति की समीक्षा की, ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता पर दिया जोर
No comments:
Post a Comment