READ MORE
राफेल डील को लेकर केंद्र सरकार पर लगातार हमलावर रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को कर्ज संकट से जूझ रही कंपनी ILFS के बेलआउट पैकेज को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा.कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने ट्वीट में आरोप लगाया कि इंफ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज (ILFS) कंपनी को साल 2007 में मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी (गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री) ने 70 हजार करोड़ का गिफ्ट सिटी नाम का प्रोजेक्ट दिया, लेकिन इस प्रोजेक्ट के तहत कोई काम नहीं हुआ, बल्कि इसमें जालसाजियां सामने आईं.
उन्होंने कहा कि कर्ज के बोझ तले दबी इस कंपनी को बचाने के लिए मोदी सरकार अब जनता के पैसों से उसे बेलआउट (मदद के लिए रुपये देना) करवा रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार भारतीय जीवन बीमा निगम लिमिटेड (एलआईसी) और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) पर इस कंपनी की मदद के लिए दबाव डाल रही है.
लाइटस, कैमरा, स्कैम
सीन 1: 2007, CM मोदी ILFS कंपनी को 70,000 करोड़ का प्रोजेक्ट GIFT CITY देते हैं। आजतक कुछ काम नहीं। जालसाजियाँ आईं सामने।
सीन 2: 2018, PM मोदी LIC-SBI में लगे जनता के पैसे से 91000 करोड़ की कर्जदार ILFS को बेलआउट दे रहे हैं।
“चौकीदार की दाढ़ी में तिनका”
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 30, 2018
मोदीजी, आपकी चहेती निजी कम्पनी ILFS डूबने वाली है। आप LIC का पैसा लगाकर उसे बचाना चाहते हो।क्यों?
LIC देश के भरोसे का चिन्ह है। एक-एक रुपया जोड़कर लोग LIC की पॉलिसी लेते हैं। उनके पैसे से जालसाजों को क्यों बचाते हो?
कहीं आपके लिए ILFS का मतलब ‘I Love Financial Scams’ तो नहीं?
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 30, 2018
राहुल गांधी ने कहा, ‘लोग जिंदगी भर की अपनी जमा पूंजी एलआईसी में डालते हैं. लोगों को LIC पर भरोसा है, आखिर उनका पैसा किसी जानसाज़ कंपनी को बचाने के लिए क्यों इस्तेमाल किया जाए.’
बता दें कि आईएलएंडएफएस समूह पर कुल 91,000 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज है और उसे फंड की भारी कमी से जूझना पड़ रहा है. कंपनी 27 अगस्त के बाद कर्ज पर ब्याज के भुगतान में कई बार चूक कर चुकी है. एलआईसी इस कंपनी में 25.34 प्रतिशत और एसबीआई 6.42 प्रतिशत की हिस्सेदार है.
Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/justice-chandrachud-new-poster-boy-of-dissent-after-different-verdicts-1531237.html
No comments:
Post a Comment