Thursday, 27 September 2018

सर्जिकल स्ट्राइक डे की खुशी में इंडिया गेट पर ये खास काम करने वाले हैं कैलाश खेर


READ MORE

मशहूर सिंगर-कंपोजर कैलाश खेर ने मशहूर लेखक प्रशून जोशी के साथ मिलकर 2016 में हुए सर्जिकल स्ट्राइक पर एक गाना तैयार किया है. इस गाने की बात करते हुए कैलाश ने कहा ” मैंने हाल ही में एक गाना कंपोज किया है. इस गाने का नाम है ‘मेरा देश मेरी जान है’ यह सर्जिकल स्ट्राइक पर लिखा गया एक खूबसूरत सा एंथम है. यह हमने सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ के लिए तैयार किया है. इस गाने के जरिए हम अपने सिपाहियों को शुक्रिया कहेंगे.”इस गाने को कैलाश खेर अपने बैंड कैलासा के साथ दिल्ली में परफॉर्म करते नजर आएंगे. इस गाने के बोल हैं ”मेरा देश मेरी जान है मेरा गांव है अभिमान हैं. और यह अभिमान है जिंदा क्योंकि सीमा पर जवान हैं, जल हो जमीन या असमान कभी झुके नहीं भारत की शान.. मेरे देश के जवान तुझको शत शत प्रणाम.”


बता दें कि 29 सितंबर को भारतीय सेना ने पाकिस्तान के अंदर घुस कर 7 आतंकी ठिकानों पर हमला कर उन्हें बर्बाद कर दिया था. सेना के इस ऑपरेशन को सर्जिकल स्ट्राइक के नाम से जाना जाता है. कैलाश सरकार की हर निति के साथ जुड़कर संगीत के जरिए सभी का हौसला बढ़ाते हैं. कैलाश अब तक स्वच्छ भारत मिशन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नारी शक्ति और भारत के वीर जैसी नीतियों के लिए अपने गाने दे चुके हैं.


यह भी पढ़ें:आखिर क्यों VIRAL हो रहा है भोजपुरी स्टार पवन सिंह और अक्षरा सिंह का ये डांस वीडियो?

No comments:

Post a Comment