READ MORE
अनिरुद्ध घोषालतेलंगाना के जंगलों में एक जख्मी मादा बाघ के4 लगातार दर्द के साथ जी रही है. उसके पेट में तार का बना एक छल्ला फंसा हुआ है और उसे तुरंत ही उपचार की जरूरत है. उसकी जिंदगी अब एक परफ्यूम पर निर्भर है. खासकर, कैल्विन क्लीन ऑब्सेशन (फॉर मैन).
इस मादा बाघ की उम्र अब साढ़े तीन साल के करीब है. उसे करीब एक साल पहले तार के बने छल्ले में फंसा देखा गया था. इसकी मां का नाम फाल्गुना है, जो राज्य में बाघों की संख्या बढ़ा रही है. उसने 4 बच्चों को जन्म दिया था. हाल ही में पोस्टल विभाग ने उस पर आधारित पोस्टल स्टैंप भी जारी किए. जैसे-जैसे के4 बड़ी हो रही है. उसके पेट में बंधा छल्ला लगातार टाइट होता जा रहा है.
के4 को पकड़ने की वन विभाग की सारी कोशिशें नाकाम साबित हुई हैं. के4 को बचाने के लिए एक परफ्यूम का इस्तेमाल करने का हाल ही में एक मॉनीटरिंग कमिटी ने एक सुझाव दिया है. जिससे उसे आकर्षित किया जा सके.ये भी पढ़ें – 14 लोगों को निवाला बना चुकी है ये मादा बाघ, रोकने में नाकाम वन-विभाग
इस विचार के पीछे न्यूयॉर्क में हुई एक खोज को आधार बताया गया है. इस प्रयोग में बायोलॉजिस्ट्स ने बड़ी बिल्लियों पर अध्ययन किया था. 2010 में, वाइल्डलाइफ कन्ज़र्वेशन सोसाइटी के ब्रोंक्स ज़ू में बाघ को कैमरे के सामने लाने के लिए नए तरीके खोज रहे थे. इसके लिए 24 परफ्यूम्स का प्रयोग किया गया.
वैज्ञानिकों ने पाया कि पुरुषों के इस्तेमाल के स्प्रे बिल्लियों को अपनी तरफ खींचने में ज्यादा कारगर हुए. तभी से रिसर्चर्स ग्वाटेमाला में इन परफ्यूम्स का इस्तेमाल कर रहे हैं.
के4 को बचाने के पहले के प्रयास बारिश के चलते असफल साबित हुए. 1 अक्टूबर से उसे बचाने का नया अभियान शुरू होगा. अधिकारी इस बार परफ्यूम के जरिए उसे बचाने की आखिरी कोशिश करने जा रहे हैं.
ये भी पढ़ें – चॉपर के बाद अब रेस्क्यू ऑपरेशन में चीता हेलिकॉप्टर की मदद
No comments:
Post a Comment